लिवर को ठंडा रखने के साथ डिटॉक्स भी करेगा ये 4 जूस, गर्मी में फिट रहेगा यकृत, अपनाएं ये तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ब्लूबेरी लिवर को ओवरऑल हेल्दी रखने के साथ लिवर कोशिकाओं में हुई क्षति को तुरंत भर देती है.
लाल अंगूर में प्लांट कंपाउड पाया जाता है जो लिवर को किसी तरह के डैमेज होने से बचाता है.

How to Clean Liver: लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंदरुनी ठोस अंग है. लिवर पूरे शरीर की सफाई करता है. लिवर शरीर में 500 तरह का काम करता है. लिवर से बने पित्त पेट में पाचन के दौरान बने टॉक्सिक मैटेरियल को शरीर से बाहर निकाल देता है. लिवर शरीर में प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और कई तरह के हार्मोन भी बनाता है. हालांकि लिवर अपनी सफाई भी खुद कर लेता है लेकिन कभी-कभी लिवर पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता है. गर्मी के मौसम में लिवर पर लोड ज्यादा हो जाता है. ऐसे में लिवर को कुलिंग इफेक्ट वाले फूड की जरूरत पड़ती है. लिवर में ज्यादा गंदगी जमा होने लगती है तो पाचन संबंधी दिक्कतें आ सकती है. इसलिए लिवर की सफाई भी जरूरी है. कुछ ऐसे फूड हैं जो लिवर की गंदगी साफ करने के साथ ही लिवर को ठंडा भी रखते हैं.

लिवर को को ठंडा और सफाई करने वाले फूड

1.चुकंदर का जूस
-हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक चुकंदर का जूस में नाइट्रेट और कई तरह के एंटीऑक्साइड होता है जो लिवर को कुलिंग इफेक्ट देने के साथ ही लिवर में सूजन और ऑक्सिडेटिव डैमेज को कम करता है. ऑक्सिडेटिव डैमेज के कारण लिवर के सेल्स क्षतिग्रस्त होने लगते हैं.

2. ग्रीन टी-एनडीटीवी फूड ने डॉक्टर के हवाले से बताया है कि ग्रीन टी लिवर डिटॉक्सीफिकेशन के लिए बेहतरीन पेय पदार्थ है. जर्नल ऑफ न्यूट्रिशनल बायोकेमिस्ट्री की एक रिपोर्ट के मुताबिक यदि एक्सरसाइज के साथ-साथ ग्रीन टी पी जाए तो लिवर हमेशा तंदुरुस्त रहेगा.

3.हल्दी की चाय-हल्दी सर्वगुण संपन्न खाद्य पदार्थ है. इसमें कई बीमारियों को अंत करने का रहस्य छुपा है. डॉक्टर के मुताबिक हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर में एंजाइम के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और डिटॉक्स की प्रक्रिया को तेज करता है. इतना ही नहीं हल्दी लिवर को कुलिंग इफेक्ट देती है.

4. आंवला -आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी बूस्टर के नाम से जाना जाता है. आंवला लिवर में बने टॉक्सिन को फ्लश आउट करने में मददगार है. एक अध्ययन में पाया गया कि आंवला का सेवन करने के बाद लिवर फाइब्रोसिस को खत्म करने में काफी मदद मिली. आंवला को कई तरह से खाया जाता है. इसका मुरब्बा बनाकर खाया जा सकता है और इसकी कैंडी भी मिलती है.

5.लाल अंगूर -लाल अंगूर में प्लांट कंपाउड पाया जाता है जो लिवर को किसी तरह के डैमेज होने से बचाता है. लाल और पर्पल अंगूर में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाया जाता है जो लिवर में सूजन भी नहीं होने देता. अंगूर शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स लेवल को बढ़ा देता है.

6.ब्लूबेरी -ब्लूबेरी जबर्दस्त एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फ्रूट है. ब्लूबेरी कई तरह की बीमारियों से शरीर को बचाती है. अध्ययन के मुताबिक ब्लूबेरी जूस लिवर को ओवरऑल हेल्दी रखने में मददगार है. यह लिवर कोशिकाओं में हुई क्षति को तुरंत भर देता है.


इसे भी पढ़ें-कैसे पता करें कि पाइल्स है या कुछ और बीमारी? यहां जानिए बवासीर की असली पहचान, ये हैं छुटकारा पाने के उपाय

इसे भी पढ़ें- चिकन को कितने दिनों तक फ्रिज में रखना चाहिए? कब देने लगता है घातक बीमारियां, क्या है इसकी पहचान, जानें सब कुछ

Tags: Health, Health tips, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें