बीवी हो तो ऐसी… UPSC में 7 बार फेल, 8वें प्रयास में पत्नी की प्रेरणा से की मेहनत; अब पूरा हुआ सपना


मनमोहन सेजू/बाड़मेर. देश की सबसे बड़ी परीक्षा के लिए एक नहीं, दो नहीं आठ बार के प्रयास और असफलता की निराशा के बीच उस युवा के लिए उसकी पत्नी के शब्द प्रेरणा और जोश को भरने वाले रहें. आठवें प्रयास में उसने यूपीएससी की परीक्षा को पास कर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. हम बात कर रहे हैं भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे बाड़मेर के छोटे से गांव झापली के मोहनदान की. मोहनदान ने 710वीं रैंकिंग के साथ यूपीएससी परीक्षा को पास कर इतिहास रच दिया है.

अपनी इस सफलता से पहले वह तीन सरकारी नौकरी पर कार्य कर चुके हैं. सरहदी बाड़मेर जिले के झांपली खुर्द गांव के मोहनदान पिछले चार वर्ष से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे. इससे पहले तीन सरकारी नौकरी हासिल की है. वर्ष 2012 में द्वितीय श्रेणी अध्यापक, 2016 में स्कूली शिक्षा में व्याख्याता व 2018 में कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ.

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत
वह वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय कल्याणपुरा में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत है.लेकिन उनकी पत्नी वंदना चारण ने मोहनदान को आईएएस बनने तक नहीं रुकते हुए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. वंदना चारण अभी जोधपुर में सहायक लेखाधिकारी है. 10वीं में मोहन दान के महज 64 प्रतिशत ही नंबर ही थे. मोहनदान का कहना है कि उन्होंने तीन बार आरएएस के लिए इंटरव्यू दिए, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ. मोहनदान के कदम यूपीएससी में 7वें अटैम्प्ट के बाद रुक जाते, लेकिन उनकी पत्नी ने आखिरी दौर में पूरे जोश और तैयारी के साथ जुटने के लिए प्रोत्साहित किया. मोहनदान बताते है कि आठवीं बार मे उन्हें यह सफलता मिली है.

पत्नी का बड़ा सहयोग
लगातार मेहनत के बावजूद कुछ कमियां रह जाती थी. वह बताते है कि उनकी पत्नी का बड़ा सहयोग रहा है. उन्हें बार-बार मोटिवेट करती रहती थी. ऐसे में उन्होंने बार-बार मिल रही असफलताओ के बावजूद हार नहीं मानी और यूपीएससी क्रैक किया है. वह युवाओं को किसी असफ़लता से रुक जाने के बजाए जुटे रहने की बात कहते नजर आते है. मोहनदान के पिता कैलाशदान कवि है, जिनका प्रमुख व्यवसाय खेती है. मोहनदान का एक भाई अध्यापक है. आज मोहनदान की सफलता के बाद आज सरहदी बाड़मेर में उनके संघर्ष के चर्चे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 17:30 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया