विजय राठौड़/ग्वालियर. मैदानी इलाकों में पारा बढ़ने से लोग बड़ी तादाद में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. जिसके चलते ट्रेनों में बुकिंग काफी बढ़ गई है. आलम यह है कि अधिकांश लोगों को अब कंफर्म टिकट ना मिलने के कारण निराश लौटना पड़ रहा है. वहीं कई पर्यटक ट्रेन का टिकट ना मिलने पर टैक्सी से सफर कर रहे हैं.
दरअसल, गर्मियों की छुट्टियों में अक्सर लोग घूमने की तैयारियां शुरू कर देते हैं. ऐसे में लोग गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर ठंडे स्थानों पर जाना पसंद करते हैं. कई लोग ट्रेनों में एडवांस बुकिंग भी करा कर लेते हैं. लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें आरक्षित सीटें नहीं मिल पा रही हैं. लोगों का कहना है कि ऐसा होने से उनकी छुट्टियां भी खराब हो रही हैं. वर्तमान में जम्मू जाने वाली मालवा एक्सप्रेस में सभी श्रेणियों में वेटिंग चल रही है. वहीं, झेलम की भी लगभग यही स्थिति है. ऐसे में लोगों को उनके पसंदीदा स्थान हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून आदि स्थानों पर जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं. इन ट्रेनों में भी वेटिंग की लिस्ट भी काफी लंबी है.
आपके शहर से (ग्वालियर)

बकरी के साथ दरिदों ने पार की हैवानियत की हद, जिसने सुना उसके उड़े होश, पुलिस भी सन्न

इंदौर का ये परिवार तीन पीढ़ियों से कर रहा परिंदों की सेवा, हर गर्मियों में छत पर रखते हैं दाना-पानी

भोपाल के इस जिम में मात्र 300 रुपए में मिलती है मेंबरशिप, सुविधाएं जानकर हो जाएंगे हैरान

एक्शन में मीलार्ड और मध्यप्रदेश सरकार! खराब काम पर 6 महिला जजों को नौकरी से निकाला, 3 की संपत्ति राजसात होगी

Indore: इंदौर नगर निगम कर्मचारियों की गुंडागर्दी, 3 युवकों को लाठी-डंडों से पीटा, दो की हालत नाजुक

मध्यप्रदेश में चुनाव है! ‘नेताजी’ के दौरों व प्रचार के लिए चमकेंगी हवाई पटि्टयां, उतर सकेंगे जेट प्लेन

Fraud : ठगों ने एप्पल कंपनी के माल में लगायी सेंध, स्मार्ट वॉच की जगह पार्सल में रख दीं खिलौने की घड़ी

हनुमान जी के मंदिर अजीबो-गरीब अर्जी लेकर पहुंचा शख्स, भगवान के सामने लगाई ये गुहार

MPPSC Success Story: बैतूल की प्रियंका और प्रशांत बने डिप्टी कलेक्टर, पढ़िए संघर्ष की कहानी

Priyanka Gandhi in MP : नर्मदा पूजन पर बीजेपी का तंज-चुनावी हिंदू हैं प्रियंका गांधी…
लोग ले रहे बसों और टैक्सियों का सहारा
ट्रेनों में टिकट में असफलता हाथ लगने के बाद कई लोग छुट्टियां खराब ना हो इसके लिए बसों वा टैक्सियों का भी सहारा ले रहे हैं. लोग लॉन्ग रूट के लिए टैक्सी बुक कर रहे हैं. टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी के संचालक सोनू भदोरिया ने बताया कि नौतपा के बाद से गाड़ियों की बुकिंग में अचानक से वृद्धि आना शुरू हुई है. इतना ही नहीं ट्रेनों में रिजर्वेशन की लंबी वेटिंग की वजह से भी इस बार गाड़ियां ज्यादा बुक हो रही हैं. लोग लंबे सफर के लिए ज्यादातर लोग सेवन सीटर गाड़ियों की डिमांड कर रहे हैं, ताकि परिवार के साथ आराम से सफर कर सकें.
.
Tags: Gwalior news, Indian Railways, Irctc, Latest hindi news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 17:15 IST






