Indore : युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, सुसाइड नोट में लिखा-पत्नी, सास और साला, ये तीनों मौत के जिम्मेदार

इंदौर. अक्सर पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिलाओं के आत्महत्या करने के मामले सामने आते हैं, लेकिन इंदौर में एक युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें पत्नी, सास और साले को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

इंदौर के एरोड्रम इलाके के रहने वाले रूपेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया था. इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. परिवारवालों ने रूपेश के ससुराल वालों और पत्नी पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. रूपेश ने आत्महत्या से पहले 3 लाइन का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. पुलिस उसके आधार पर मामले की जांच कर रही है.

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर पति ने खाया जहर
एरोड्रम इलाके में रहने वाले रूपेश की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी. वह विद्या पैलेस में रहता था. बताया जा रहा है कि पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जहर खा लिया था. इसके बाद इलाज के लिए उसे एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. परिवार के लोगों ने बताया कि रूपेश ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें पत्नी रोहिणी, ससुर अब्बू और साले राहुल को मौत का जिम्मेदार ठहराया है.

आपके शहर से (इंदौर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

पुलिस मामले की जांच कर रही
रूपेश टाइपिस्ट था. इसके साथ ही वह पुलिस भर्ती की भी तैयारी कर रहा था. इसलिए वह डरता था कि कहीं ससुराल वाले और पत्नी उस पर कोई केस दर्ज ना करवा दें और उसकी नौकरी लगने में दिक्कत हो. उसके परिवार का आरोप है कि रूपेश की पत्नी और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे. इस वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tags: Indore news, Madhya pradesh news, Suicide Case

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया