इस कंपनी में काम करने को तरसते हैं लोग, फिर क्‍यों महिलाएं दे रहींं धड़ाधड़ इस्तीफे, एक फैसला बना मुसीबत!

हाइलाइट्स

TCS में करीब 6,00,000 से अधिक लोग काम करते हैं.
कंपनी की कुल वर्कफोर्स में 35 प्रतिशत महिलाएं हैं.
TCS के स्टाफ की नौकरी छोड़ने की दर काफी ज्‍यादा है.

नई दिल्‍ली. देश की दिग्‍गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्‍टेंसी सर्विसेज (TCS) आजकल एक अजीब समस्‍या से गुजर रही है. कंपनी की महिला कर्मचारी धड़ाधड़ इस्‍तीफे दे रहीं हैं. टीसीएस को महिलाओं को खूब नौकरी देने के लिए जाना जाता है. कंपनी वर्क फोर्स में जेंडर डायवर्सिटी के हिसाब से महिलाओं को प्राथमिकता देती है. टीसीएस के कुल कर्मचारियों में महिलाओं की संख्‍या 35 फीसदी है. कंपनी का कहना है कि महिलाओं के तेजी से इस्‍तीफे देने की एक वजह टीसीएस द्वारा वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) को खत्‍म करना है.

TCS के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख मिलिंद लक्कड़ का कहना है कि वर्क फ्रॉम होम खत्म होने के बाद से महिला स्टाफ द्वारा ज्‍यादा इस्‍तीफे दिए जा रहे हैं. लक्‍कड़ का कहना है कि इसके और भी कारण हो सकते हैं, लेकिन प्रमुख कारण यही है. साथ ही उन्‍होंने साफ किया कि महिला कर्मियों के इस्‍तीफा देने के पीछे भेदभाव जैसा कोई कारण नहीं है. आमतौर पर टीसीएस में महिलाओं के इस्‍तीफा देने की दर पुरुषों से कम रहती है. लेकिन, अब यह पुरुषों से ज्‍यादा हो गई है.

ये भी पढ़ें-  20 साल के लड़के की नेटवर्थ 1200 करोड़, खुद के दम पर सालभर में खड़ी कर दी 7000 करोड़ की कंपनी, आखिर करता क्या है?

ऑफिस नहीं आना चाहते कर्मचारी
लक्‍कड़ का कहना है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर शुरू की गई वर्क फ्रॉम होम सुविधा की वजह से महिलाओं को कामकाज में काफी आसानी हुई थी. घर पर उन्‍होंने काफी जिम्‍मेदारियां उठानी शुरू कर दी. अब जब ये सुविधा बंद हो गई है तो बहुत-सी महिलाओं को वापस ऑफिस आकर काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए वे इस्तीफे दे रही हैं.

TCS में करीब 6,00,000 से अधिक लोग काम करते हैं. इनमें 35 प्रतिशत महिलाएं हैं. वित्‍त वर्ष 2023 में कंपनी ने जितने कर्मचारियों को काम पर रखा उनमें 38.1 फीसदी महिलाएं थी. वित्‍त वर्ष 2023 में लगभग एक चौथाई लीडरशिप पोजिशन भी महिलाओं के पास थी. बता दें कि पिछले वित्त वर्ष के मध्य में TCS के स्टाफ की नौकरी छोड़ने की दर 20 प्रतिशत से अधिक पर पहुंच गई थी.

सभी के साथ दिक्‍कत
कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम बहुत रास आया है. अब जो भी कंपनी वर्क फ्रॉम होम समाप्‍त कर रही है, उस कंपनी में इस्‍तीफे बढ़ जाते हैं. भारत ही नहीं पूरे विश्‍व में वर्क फ्रॉम होम अब एक न्‍यू नॉर्मल बन गया है. अमेरिका में तो एक सर्वे में सामने आया कि 25 फीसदी कर्मचारी कभी भी ऑफिस में जाकर काम न करने का मन बना चुके हैं.

Tags: Business news in hindi, IT Companies, Tata, TCS, Work From Home

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया