हिमाचल में रिश्तों का कत्लः प्रिंसिपल ने गौशाला में दूध निकाल रही भाभी का गला दराट से काटा

बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मर्डर का मामला सामने आया है. यहां पर रिश्तों के कत्ल की घटना सामने आई है. देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया है. आरोपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरवाड़ में प्रिंसिपल है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. भराड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने महिला की हत्या क्यों की.

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के भराड़ी में  सौग-डंगार गांव की यह घटना है.सुबह छह बजे देवर ने भाभी के गले पर दराट से वार कर हत्या कर दी. घटना के दौरान महिला गौशाला में अपनी भैंस का दूध निकाल रही थी.  इसी दौरान आरोपी मौके पर पहुंचा और महिला के गले पर दराट से वार दिया. 55 वर्षीय रोशनी देवी के गले के पर गहरा घाव होने की  वजह से उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी को 10 दिन पहले ही प्रमोशन मिली थी और उसे प्रिंसिपल के पद पर तैनाती दी दी गई थी.

बेरहमी से काट दिया गला

आपके शहर से (बिलासपुर (हिमाचल))

हिमाचल प्रदेश
बिलासपुर (हिमाचल)

हिमाचल प्रदेश
बिलासपुर (हिमाचल)

घटना के बाद की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें पुलिस महिला के शव की जांच कर रही है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला के गले पर घहरा घाव है और खून भी दिख रहा है. घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हुए थे. वहीं, महिला के मायके वालों ने मौके पर नारेबाजी भी की और आरोपी को फांसी देने की मांग की है.

क्या कहती है पुलिस

डीएसपी चंद्रपाल ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि महिला रोशनी देवी की हत्या हुई है. पुलिस ने महिला के आरोपी देवर मनोहर  लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, फोरेंसिक टीम ने मौके से तथ्य जुटाए हैं.

Tags: Bilaspur district, Himachal Police

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया