4000 में खरीदी थी जो कुर्सी, वो बिक गई 70 लाख रुपये में! खुशी से पागल हुआ बेचने वाला शख्स …


Man Bought Chair for 4000 Rs Resold it for 70 Lakh: कई बार ऐसा होता है कि हम किसी चीज़ की कीमत कम आंकते हैं लेकिन उसकी असली वर्थ कुछ और ही होती है. कहते हैं ना कि हीरे की पहचान सिर्फ जौहरी ही कर सकता है. हां, इस प्रोसेस में हीरे के मालिक का ज़बरदस्त फायदा हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ एक अमेरिकन शख्स के साथ, जिसने मामूली दाम पर एक कुर्सी खरीदी और अब उसकी कीमत लाखों में लग गई.

अगर इंसान की किस्मत अच्छी हो, तो लक्ष्मी घर बैठे पहुंच जाती हैं. यही हुआ अमेरिका के लॉस एंजेलस में रहने वाले जस्टिन मिलर (Justin Miller) के साथ. वो अपने शानदार घर के लिए कुछ अनोखे फर्नीचर खरीद रहा था. इसी बीच उसने फेसबुक की मार्केटिंग कम्युनिटी पर एक आर्म चेयर देखी और फटाफट उसे ऑर्डर कर दिया. उसे नहीं पता था कि ये कुर्सी नहीं बल्कि लॉटरी का टिकट है.

कुर्सी नहीं, घर ले आया लॉटरी का टिकट
जस्टिन मिलर (Justin Miller) का घर बेवर्ले हिल्स में है. यहीं पर रखने के लिए उसने एक बदरंग हो रही प्राचीन कुर्सी फेसबुक के ज़रिये मंगवाई थी. कुर्सी आते ही उसे लगा कि शायद ये कोई ऐतिहासिक कुर्सी है या फिर Frits Henningsen की विंगबैक चेयर है. टिकटॉक पर बताते हुए जस्टिन ने कहा कि जब वो कुर्सी लेने गया, तो उससे कहा गया कि अगर आप इसे रिपेयर कराएंगे, तो इसका वैल्यू बढ़ जाएगा. जस्टिन इसके बाद मशहूर ऑक्शन हाउस Sotheby’s से संपर्क किया, ताकि कुर्सी की असली कीमत पता चल सके.

70 लाख में बिक गई कुर्सी
ऑक्शन हाउस ने ये कंफर्म किया कि कुर्सी डेनमार्क के फर्नीचर डिज़ाइनर की बनाई गई 50 डिज़ाइनों में से एक है. उन्होंने उधड़ते हुए चमड़े को देखते हुए इसका बेस प्राइस 22 लाख रुपये रखा. जब इसकी नीलामी की बोली लगाई जाने लगी तो आखिरकार ये जाकर 70 लाख के आसपास रुकी, जबकि उम्मीद सिर्फ 50 लाख तक की गई थी. जस्टिन के लिए ये बढ़िया डील थी क्योंकि वो तो चेयर को सिर्फ 4000 रुपये में लाए थे, बाकी उनका प्रॉफिट था.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया