
Success Story of Kaivalya Vohra : 18-19 साल वह उम्र होती है, जिसमें ज्यादातर लोग अपना करियर डिसाइड करने को लेकर जद्दोजहद कर रहे होते हैं. इस उम्र में एक लड़के ने एक कंपनी बनाई. इसकी वैल्यूएशन अभी 7300 करोड़ रुपये है. यह कारनामा करने वाले लड़के का नाम है कैवल्य वोहरा. कैवल्य की नेटवर्थ अभी 1200 करोड़ से अधिक है. उनकी कंपनी का नाम जिप्टो है.
मुंबई के रहने वाले कैवल्य वोहरा का जन्म साल 2001 में हुआ था. उनकी स्कूलिंग मुंबई में ही हुई. इसके बाद वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने अमेरिका की स्टैफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए. लेकिन अपने क्लासमेट आदित पालिचा से एक दिन अपने आईडिया शेयर किया और फिर जब क्लासेज ऑनलाइन हुईं तो पढ़ाई छोड़ने का फैसला कर लिया. इसके बाद दोनों ने मिलकर अपनी ई-ग्रॉसरी कंपनी पर काम करना शुरू किया. आदित पालिचा को भी कुछ अलग करने का जुनून है. उन्होंने महज 17 साल की उम्र में अपना पहला स्टार्टअप बनाया था. जिसका नाम GoPool था.
कॉलेज में ही आया था जिप्टो का आईडिया
कैवल्य वोहरा को जिप्टो का आइडिया कॉलेज के समय ही आया था. वे जब भी कुछ मंगाते थे तो इसे ऑनलाइन चैनल के जरिए पहुंचने में दो दिन लगते थे. इसी के चलते उन्हें कोई फास्ट डिलिवरी वेंचर शुरू करने का आइडिया आया था.
2021 में शुरू स्टार्टअप
कैवल्य वोहरा ने साल 2021 में जिप्टो की शुरुआत की. एक साल के अंदर इसकी वैल्युएशन 7300 करोड़ हो गई. कैवल्य की नेटवर्थ एक हजार करोड़ है. वह देश के सबसे कम उम्र में अरबपति हैं. जिप्टो को अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिल चुकी है.
ये भी पढ़ें
NEET UG 2023: सभी ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए होगी कॉमन काउंसलिग ? एनएमसी ने दिया प्रस्ताव
.
Tags: Job and career, Success Story
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 06:36 IST






