हाइलाइट्स
भीलवाड़ा जिले का है मामला
बेटी ने घर से भागकर की लव मैरिज
बेटी ने थाने में माता-पिता को पहचानने से किया इनकार
राहुल कौशिक.
भीलवाड़ा. यह दास्तां हैं राजस्थान के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले के हमीरगढ़ इलाके में रहने वाले वाले एक माता-पिता (Father and Mother) की. यह दंपति अपनी लाडो की एक हरकत की वजह से इस कदर टूट गया कि अब उनके लिए बेटी ‘बेटी’ नहीं रही. बेटी की हरकत से टूटे इस इस दंपति ने अपने कलेजे पर पत्थर रखकर अपनी जिंदा लाडली का शोक संदेश छपवाकर समाज में बांट दिया. बेटी की हरकत से बुरी तरह से टूट चुके इस दंपति से जब बातचीत की गई तो उन्होंने भर्राए गले से कहा कि क्या बेटी को इसी दिन के लिए उसे पाल पोषकर बड़ा किया था.
यह दंपति भीलवाड़ा से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रतनपुरा गांव का रहने वाला है. रतनपुरा निवासी भैंरूलाल जाट ने अपनी बेटी प्रिया को बड़े लाड़ प्यार से पाला था. पढ़ा लिखाकर उसे अच्छी शिक्षा दिलाई थी. उसके बाद लाडो को डोली में विदा करने के लिए 18 साल की उम्र में उसकी सगाई कर दी. लेकिन बदकिस्मती से यह सगाई टिक नहीं पाई और वह टूट गई. सगाई भले ही टूट गई हो लेकिन उससे भैंरूलाल नहीं टूटे.
आपके शहर से (भीलवाड़ा)

राजस्थान में तालिबानी हरकत: जैसलमेर में लड़की का दिनदहाड़े अपहरण, धोरों में जबरन की शादी, वीडियो वायरल

जैसलमेर का यह किसान उन्नत खेती और पशुपालन से कमा रहा है लाखों, जानें सफलता का मंत्र

दौसा में 5 दिवसीय डे-नाईट अन्तरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट, 500 फुटबालों के साथ मनाएंगे गोल्डन जुबली

Success Story: मजदूर रेखाराम बना टीचर, मेहनत से कभी नहीं मोड़ा मुंह, सफलता हासिल कर चौंकाया

150 साल पुराने इस पाटे को देखने देश-विदेश से बीकानेर आते हैं पर्यटक, जानिए क्या है इसकी खासियत

अलवर में यहां मिल रहे छोटे बच्चों के स्पेशल स्विमिंग पूल, गर्मी से मिलेगी आराम, कीमत भी बेहद कम

गजब की दुल्हन: पीहर से आते ही और ससुराल वालों को कर दिया चित्त, …और फिर भाग छूटी

अब विवाह के बचे हैं कुछ ही शुभ मुहूर्त, इस तारीख से बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें डिटेल्स

तेज गति से आ रही पिकअप ने जैन मुनि की पदयात्रा को मारी टक्कर, हादसे में 4 अनुयायी घायल

यात्रीगण ध्यान दें! बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर रेलसेवा के संचालन अवधि में हुआ विस्तार, अब इस माह तक चलेगी यह सेवा

भतीजे की बीवी के साथ इश्क फरमा रहा था चाचा, रात को अचानक खुल गया भेद, फिर सिर में पड़ा लट्ठ और…
रिश्तेदारों ने कहा कि बेटी को पढ़ने दो
उन्होंने बेटी के लिए और भी कई लड़के तलाशे लेकिन बात नहीं बन पाई. इस बीच रिश्तेदारों ने भी कह दिया कि बेटी को पढ़ने दो. उसके बाद भैंरूलाल ने फिर उसकी पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू कर दिया. लेकिन शायद भैंरूलाल की किस्मत में बेटी को डोली में विदा करना नहीं लिखा था. एक दिन बेटी उसी लड़के के साथ भाग जिसके साथ उसकी सगाई टूटी थी. उसके बाद उसके साथ लव मैरिज कर ली. इसके साथ ही कह दिया कि वह उसके साथ ही रहेगी.
लव मैरिज कर खुश हुआ प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने दी तगड़ी धमकी, छीन गई रातों की नींद और दिन का चैन…
बेटी ने माता-पिता पर नजर तक नहीं डाली
इस पर माता-पिता ने फिर से उस लड़के के परिजनों से संपर्क साधा और सबकुछ भूलकर रीति रिवाज से शादी कराने का ऑफर दिया. बकौल भैंरूलाल लड़के वाले भी एकबारगी मान गए लेकिन उन्होंने उनको छलावे में रखा. इस बीच पुलिस ने प्रिया और उस लड़के को ढूंढ निकाला. बाद में परिजनों को थाने बुलाया. भैंरूलाल के अनुसार बेटी ने थाने में पुलिस के सामने उनको पहचानने से ही साफ इनकार कर दिया. भैंरूलाल की पत्नी ने भर्राए गले से कहा कि बेटी ने उन पर नजर डालना भी मुनासिब नहीं समझा. आखिरकार बेटी के व्यवहार से टूट चुके इस दंपति ने कह दिया कि वह उनके लिए मर चुकी है. बाद में उन्होंने अपनी जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाकर उसे समाज में बंटवा दिया.
.
Tags: Bhilwara news, Love marriage, Rajasthan news, Wedding
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 12:18 IST






