SSC Exam Calendar: एसएससी में आने वाली हैं कई बड़ी भर्तियां, देखें एग्जाम कैलेंडर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. SSC Exam Calendar 2023-24: सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थियों के लिए कई बड़ी भर्तियां आने वाली हैं. यह भर्तियां कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाएगी. इन भर्ती परीक्षाओं के लिए एसएसएसी की ओर से एग्जाम कैलेंडर जारी किया जा चुका है. खास बात यह है कि इन भर्ती परीक्षाओं के लिए 10वीं, 12वीं पास स्टूडेंट भी आवेदन कर सकते हैं.

हर साल आयोजित होने वाली इन भर्ती परीक्षाओं के लिए लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं. बता दें कि जब साल 2023 के लगभग 6 महीने बीत चुके हैं ऐसे में बचे हुए 6 महीने में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अभी से अपनी तैयारी तेज कर देनी चाहिए. इन भर्ती परीक्षाओं के लिए ग्रेजुएट भी आवेदन कर सकते हैं.

एसएससी इन भर्ती परीक्षाओं का करेगी आयोजन
एसएससी मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा – 2023 का आयोजन आगामी सितंबर महीनों में किया जाएगा. इसका नोटिफिकेशन 14 जून को जारी किया जाएगा. इस भर्ती परीक्षा के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे.

दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, (सब-इंस्पेक्टर) – इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 20 जुलाई 2023 को जारी किया जाएगा. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास 1 महीने का समय होगा. परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में किया जाएगा.

जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा, के लिए नोटिफिकेशन 22 अगस्त को जारी किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन अक्टूबर और नवंबर में किया जाएगा.

दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2023 में मल्टी-टास्किंग स्टाफ के लिए 10 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसकी परीक्षा दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 तक में आयोजित होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-
Board Result: ‘पैलेट गन’ से गई थी देखने की शक्ति, 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम, IAS बनने का है सपना 
Success Story: खेत में काम करने वाली लड़की ने किया टॉप, पढ़िए कैसे मिली सफलता, गांव में जश्न का माहौल

इसके अलावा सितंबर में ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा, 2018-2019 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. एसएसए/यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2018-2019 का भी नोटिफिकेशन सितंबर में आने की उम्मीद है. इसके बाद ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा-2020-2022, जेएसए/एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा-2019-2020, केंद्रीय सचिवालय सहायक ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2018-2022 का नोटिफिकेशन अक्टूबर में जारी किया जाएगा. इन सभी परीक्षाओं का आयोजन साल 2024 में किया जाएगा.

Tags: Job news, SSC exam, SSC Recruitment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें