‘IPL कब से है भाई?’, भारत को मिली हार तो आगबबूला हुए फैंस, ऑस्ट्रेलिया तो पागल है… सोशल मीडिया पर आया सैलाब

हाइलाइट्स

फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया
सोशल मीडिया पर नाराज हुए फैंस

नई दिल्ली. भारत टीम को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है. ब्लू टीम के आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताब को जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है. रोहित एंड कंपनी को आखिरी दिन जीत के लिए 280 रन की जरूरत थी, लेकिन ब्लू टीम दूसरी पारी में 234 रन पर ही ढेर हो गई. इस प्रकार इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को 209 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के लगातार बड़े टूर्नामेंट में फ्लॉप प्रदर्शन से फैंस काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, जो इस प्रकार है-

आईपीएल कब है भाई?

आईपीएल कब है.

ऑस्ट्रेलिया तो पागल है...

हमारे भावनाओं के साथ अच्छी खेली टीम इंडिया.

ओए एक टूर्नामेंट तो जीत के आओ

बता दें द ओवल में टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे. वहीं भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 296 रन पर सिमट गई थी. इस प्रकार ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 173 रन की बड़ी बढ़त हासिल हुई थी. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 270 रन बनाकर घोषित कर दी थी. जिसके बाद भारत को जीत के लिए कुल 444 रन का लक्ष्य मिला. हालांकि टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 234 रन पर ढेर हो गई. इस प्रकार ब्लू टीम को फाइनल मुकाबले में 209 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

Tags: India vs Australia, Team india, WTC Final

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More