
हाइलाइट्स
घर बनाए गए पनीर मखनी का स्वाद आपको दीवाना बना सकता है.
पनीर मखनी बेहद टेस्टी और आसानी से बनकर हो जाती है तैयार.
Paneer makhani Recipe: रोज-रोज एक जैसा खाना किसी को भी बोर करने के लिए काफी है. ऐसे में जरूरी है कि बीच-बीच में कुछ नया ट्राई करें. आज भी यदि आपको कुछ नया नहीं सूझ रहा है तो पनीर मखनी बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसका स्वाद आपको दीवाना बना सकता है. दरअसल, कई लोगों के मुंह में पनीर का नाम सुनते ही पानी आ जाता है. यदि आपके घर में कोई पार्टी है या कोई मेहमान आए हैं तो भी पनीर की ये डिश काफी पसंद आने वाली होती है. यह डिस बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को खूब पसंद आती है. यह रेसिपी खाने में टेस्टी होती ही है, साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है. इस आर्टिकल के हिसाब से यदि आप घर पर पनीर मखनी बनाते हैं तो यकीनन आप होटल का स्वाद भूल जाएंगे. आइए जानते हैं पनीर मखनी बनाने का आसान तरीका.
पनीर मखनी के लिए आवश्यक सामग्री
पनीर– 250 ग्राम
मक्खन– 1 कप
टमाटर प्यूरी– 1 कप
क्रीम– 1/2 कप
दालचीनी– 2 टुकड़े
हरी इलायची– 3
बड़ी इलायची– 1
लाल मिर्च पाउडर– 2 टी स्पून
टोमेटो कैचअप– 1 टी स्पून
चीनी– 1/2 टी स्पून
कसूरी मैथी– 2 टी स्पून
पनीर कद्दूकस– 2 टी स्पून
नमक- स्वादानुसार
पानी- अंदाजानुसार
पनीर मखनी बनाने का तरीका
पनीर मखनी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में मक्खन डालकर गर्म करेंगे. मक्खन के पिघलने पर उसमें दालचीनी, हरी इलायची और लाल इलायची को एड कर देंगे. अब इसको कुछ सेकेंड तक फ्राई करने के बाद इसमें टमाटर की प्यूरी को डाल देंगे. अब कढ़ाही में पड़े मिश्रण को अच्छी तरह से फ्राई कर लेंगे. ध्यान रहे कि गैस की आंच मीडियम हो. अब टमाटर प्यूरी में नमक, लाल मिर्च, चीनी, टोमैटो कैचअप भी एड कर देंगे.
ये भी पढ़ें: कच्चे आम का पन्ना दिनभर रखेगा तरोताज़ा, लू से भी होगा बचाव, सीख लें बनाने का तरीका, मिनटों में होगा तैयार
इसके बाद पनीर लेकर उसके मीडियम साइज के टुकड़े करें फिर इस प्यूरी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. अब इसमें 1/2 कप पानी को भी डाल दें. अब इस मिश्रण को ढक्कन से ढककर पकने के लिए छोड़ दें. कुछ मिनटों तक इसे पकाने के बाद इसमें कसूरी मैथी एड कर अच्छी तरह से मिला दें. इसके बाद पनीर मखनी में क्रीम डालकर मिक्स कर दें.
ये भी पढ़ें: आमरस नहीं, इस बार बनाएं आम का हलवा, नहीं भूल पाएंगे स्वाद, सीखें बनाने का आसान तरीका
इसके बाद इसमें अच्छी तरह से उबाल आने पर उसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर गार्निंश करें. अब बनकर तैयार हो चुके पनीर मखनी को नान, पराठा, रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 19:00 IST








