कौशाम्बी
*मुख्य विकास अधिकारी ने आज आयोजित अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण कर जायजा लिया
तथा संबन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।*
प्रवेश परीक्षा में कुल 133 छात्र सम्मिलित हुए
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने आज जनपद में आयोजित अटल आवासीय विद्यालय कोराव, प्रयागराज प्रवेश परीक्षा-2023 के परीक्षा केंद्र- श्री लाल बहादुर इण्टर कालेज चायल का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया तथा संबन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
श्रम प्रवर्तन आधिकारी श्री महंथ प्रजापति ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा-2023 में जनपद कौशांबी के कुल 153 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 133 छात्र उपस्थित हुए तथा 20 छात्र अनुपस्थित रहें। प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्रों को नाश्ता भी दिया गया।
बतादें कि अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए बच्चों के नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आज दिनांक 11 जून 2023 को पूर्वान्ह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक आयोजित की गई। प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा, एस0ए0वी0 इंटर कॉलेज सैनी एवं लाल बहादुर इंटर कॉलेज चायल केन्द्र बनाए गए थे।








