निखिल स्वामी/ बीकानेर. अब मरीजों को घर बैठे 125 तरह की जांचें मिल सकेगी. इसके लिए पीबीएम अस्पताल प्रशासन ने जांच रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू की है.पीबीएम अस्पताल अधीक्षकडॉ पी के सैनी ने बताया कि अस्पताल की ओर से आईएचएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अब जांच रिपोर्ट भी घर बैठे ही उपलब्ध करवाई जाएगी. संबंधित व्यक्ति प्ले स्टोर से आईएचएमएस राजस्थान या एप्पल स्टोर से आईएचएमएस ऑनलाइन एप डाउनलोड कर निर्धारित प्रक्रिया की अनुपालना कर रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं.
आपके शहर से (बीकानेर)

राजस्थान: पायलट ने फिर दिखाए तेवर, कहा-हमारे राज में कोई कमी है तो दोष न दें, खुद बेहतर कदम उठाएं

इस शख्स ने लाखों पौधे लगाकर बना दिया बालिका वन, जो है बालिकाओं को समर्पित, जानें खासियत

Job Alert: राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की 13 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानिए डिटेल्स

पुलिस कांस्टेबल दूल्हे ने पेश की मिसाल, एक रुपया और नारियल के साथ घर लाया दुल्हन; हर तरफ हो रही तारीफ

Karauli : कोई भी समस्या होने पर यहां के लोग व्हाट्सऐप ग्रुप में डालते हैं मैसेज, हो जाता है समाधान

Taste Of Dausa: डोवठा का स्वाद ऐसा कि दीवाने हैं लोग, 15 दिन तक नहीं होती खराब, ऑफलाइन और ऑनलाइन उपलब्ध

ट्रैफिक नियमों तोड़ना डूंगरपुर के लोगों को पड़ा भारी, 5 महीने में पुलिस ने कर दिए इतने सारे चालान

कश्मीर का यह फल बना भीलवाड़ा में आकर्षण का केंद्र, स्वाद के साथ फायदे भी हैं इसके गजब

उदयपुर के इस कैफे में आप खा सकते हैं ताजमहल और कुतुबमीनार, यहां मिलती है चॉकलेट की 100 से अधिक वैरायटी

बेटी ने की लव मैरिज, परिजनों को किया पहचानने से इनकार, गुस्साए पिता ने लाडली का छपवा डाला शोक संदेश

Success Story: मजदूर रेखाराम बना टीचर, मेहनत से कभी नहीं मोड़ा मुंह, सफलता हासिल कर चौंकाया
चक्कर काटने से मिलेगा छुटकारा
डॉ. सैनी ने बताया कि इस एप्लीकेशन के माध्यम से चिकित्सालय में की जाने वाली जांच में से 125 तरह की जांच ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि लैब मशीन इंटीग्रेशन के अंतर्गत इंटीग्रेट होने योग्य 15 में से 9 मशीनों को इंटीग्रेट कर दिया गया है. इसके अलावा बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी लैब के 40 कर्मचारियों को आईएचएमएस एप्लीकेशन की ट्रेनिंग दे दी गई है तथा 75 कर्मचारियों को एसएसओ आईडी मेप कर दी गई है. उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से मरीज बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने से बच सकेंगे, साथ ही वे अपनी सुविधानुसार जांच रिपोर्ट किसी भी समय प्राप्त कर सकते हैं.
ये रहेगी प्रक्रिया
पीबीएम अस्पताल के उपनिदेशक (कम्प्यूटर) महेश आचार्य ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में स्थापित लैब से बिलिंग काउंटर पर बिलिंग करवाने के उपरांत मरीज को ऑनलाइन जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए प्ले स्टोर से आईएचएमएस राजस्थान या एप्पल स्टोर से आईएचएमएस ऑनलाइन ऐप इंस्टॉल करना होगा.इसके अतिरिक्त आईएचएमएस के वेब लिंक से भी लैब रिपोर्ट प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने बताया कि मरीज को ऐप में लेबोरेट्री रिपोर्ट पर क्लिक करना होगा तथा मोबाइल नंबर दर्ज कर जनरेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा. इसके बाद सिस्टम एक ओटीपी जनरेट कर दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजेगा. प्राप्त ओटीपी को दर्ज करने के उपरांत वैलिडेट पर क्लिक करना होगा, जिससे एचआईडी नम्बर और बिल नंबर प्रदर्शित होंने लगेगा. इसके उपरांत नीचे सर्च मेन्युमपर क्लिक करने से जांच रिपोर्ट प्रदर्शित होगी.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 14:53 IST








