मधुबनी के इस रेस्टोरेंट का टेस्टी मटन मन मोह लेगा.. खाने आएंगे यहां बार-बार, दाम भी नहीं ज्यादा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजाराम मंडल/मधुबनी. अगर आप बिहार के मधुबनी में रहते हैं और अंधराठाढ़ी बाजार के पास कुछ खाने के लिए ढूंढ रहे हैं. साथ ही, ऐसा कुछ जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सस्ता भी हो, तो यह रेस्टोरेंट आपके लिए है. यहां आपको स्वादिष्ट खाना मिलेगा, वो भी सस्ते दाम में. इस रेस्टोरेंट का नाम मिथिला ढाबा है. यहां कई तरह के डिश आपको खाने को मिलेंगे, लेकिन यहां का सबसे मशहूर डिश मटन-चावल है, जो मात्र 130 रुपये में खिलाया जाता है. एक बार अगर अपने यहां का मटन चख लिया, तो इस रेस्टोरेंट को कभी नहीं भूल पाएंगे.

मिथिला ढाबा में आपको खाने के लिए बहुत कुछ मिलेगा. जैसे कि नाश्ते में समोसा, डोसा, लिट्टी, पूरी-सब्जी, छोले-भटूरे. साथ ही, यहां दोपहर में खाने यानी लंच के लिए भी बहुत कुछ है. चावल-पूरी, सब्जी-दाल, चावल-दाल-सब्जी, पनीर की सब्जी, लच्छा पराठा-सब्जी, मटन-चावल, मटन-रोटी, चिकन-चावल, चिकन-रोटी. यहां की सबसे अच्छी बात है कि आपके ऑर्डर के अनुसार ही यहां आपको गर्मा-गर्म मटन मिलेगा. यहां पर पहले से बना हुआ सिर्फ फास्टफूड व ब्रेकफास्ट ही मिलेगा, लेकिन खाना ताजा और गर्मा-गर्म परोसा जाता है. वहीं, शाम को यहां अलग डिश खाने को मिलेगा जैसे मंचुरियन, चाउमीन, भेल, चिकन-लिट्टी.

नहीं डालते कोई स्पेशल मसाला

रेस्टोरेंट के मालिक शंकर जी का कहना है कि हम ग्राहकों को अच्छा सर्विस देने का प्रयास करते हैं, ताकि लोग प्रशंसा करे और बार-बार यहां आएं. उन्होंने बताया कि मैं अपने रेस्टोरेंट में कोई भी स्पेशल मसाला नहीं डालता हूं. हर मसाला नॉर्मल होता है, जो कि लोग आम तौर पर अपने घर में इस्तमाल करते हैं. शायद यही कारण है कि लोगों को यहां का मटन डिश बेहद पसंद आता है. तो अगर आप भी किफायती रेट पर  स्वादिष्ट खाना, खाने के इच्छुक हैं तो एक बार यहां जरूर आ सकते हैं.

Tags: Bihar News in hindi, Food 18, Local18, Madhubani news, Street Food

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें