WTC Final: कैमरन ग्रीन ने शुभमन गिल का जो कैच पकड़ा क्या वो लीगल था? जानें क्या कहता है नियम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

शुभमन गिल के कैच को लेकर विवाद हो रहा है
इसे लेकर क्या कहते हैं नियम, जानिए

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ओवल में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के चौथे दिन शुभमन गिल 444 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 18 रन पर आउट हो गए. लेकिन, जिस तरह से गिल को थर्ड अंपायर ने आउट दिया, उसे लेकर विवाद जारी है. इस पर क्रिकेट बिरादरी एक तरह से दो धड़ों में बंट गई है. खेल के कई दिग्गज भी ये कह रहे हैं कि गिल को गलत आउट दिया गया.

इस कैच को लेकर सोशल मीडिया पर बहस सी छिड़ गई है. दो बड़े सवाल उभरकर सामने आ रहे हैं. पहला तो ये कि क्या थर्ड अंपायर ने गिल को आउट देकर गलती की? और दूसरा ये कि कैमरन ग्रीन ने गिल का जो कैच लपका वो क्या लीगल था? यानी क्रिकेट के नियमों के तहत सही था. कैच को लेकर MCC के नियम क्या कहते हैं, इसे बताने से पहले गिल के साथ जो हुआ, वो जान लेते हैं.

ग्रीन ने स्लिप में लपका गिल का कैच
शुभमन गिल ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. वो 18 रन पर थे, तब स्कॉट बोलैंड की ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद को छेड़ बैठे और गेंद उनके बैट का किनारा लेकर स्लिप में गई और वहां तैनात कैमरन ग्रीन ने अपनी बाईं और झुकते हुए एक हाथ से लपक लिया. हालांकि, शुभमन गिल ये सोचकर खड़े रहे कि शायद गेंद जमीन को टच कर गई है.

इसके बाद फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर का सहारा लिया. अलग-अलग एंगल से देखने के बाद टीवी अंपायर रिचर्ड कैटेलब्रो ने ये फैसला किया कि कैच पकड़ते वक्त गेंद जमीन में टच नहीं हुई थी और ग्रीन की उंगलियां बॉल के नीचे थी. ऐसे में उन्होंने गिल को आउट दे दिया. इस फैसले से भारतीय कप्तान रोहित और गिल दोनों नाखुश दिखे. रोहित ने अंपायर से भी बात की.

बस, फिर क्या था इस कैच को लेकर स्टेडियम से लेकर ट्विटर पर बहस छिड़ गई कि गिल के साथ बेईमानी हुई. ये फैसला गलत है. लेकिन क्या सच में थर्ड अंपायर ने कोई गलती की? क्या ग्रीन का कैच लीगल था? आइए जानते हैं कि नियम क्या कहता है.

क्या है कैच को लेकर नियम?
MCC के कैच को लेकर बनाए गए नियम 33.2.1 के मुताबिक, एक कैच तभी सही होगा, जब हर मामले में या तो गेंद, किसी भी समय या गेंद के संपर्क में आने वाला फील्डर, कैच पूरा होने से पहले बाउंड्री के बाहर नहीं गया हो. इसी नियम में आगे बताया गया है कि अगर गेंद फील्डर के हाथों में है और उसका हाथ भले ही जमीन से छू रहा हो, या गेंद शरीर के किसी भी हिस्से से चिपकी हो या किसी प्रोटेक्टिव गियर में ही क्यों ने फंसी हो, इसे कैच माना जाएगा और बैटर को पवेलियन लौटना होगा.

शुभमन गिल के कैच पर मचा बवाल, बैटर ने ताली बजा-बजाकर खड़े किए सवाल! मिल सकती है सजा

नियम के मुताबिक, कैच लेने का एक्ट तब शुरू होगा, जब गेंद फील्डर के हाथ में होगी और तब खत्म मानी जाएगी जब फील्डर गेंद और अपने मूवमेंट पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लेगा.

Asia Cup की मेजबानी का विवाद खत्म, पाकिस्तान में होंगे मैच, भारत लेगा हिस्सा, जानें कहां खेलेगा मुकाबले?

ये अहम है थर्ड अंपायर का ये मानना कि कैच पकड़ने के दौरान ग्रीन की उंगलियां गेंद के नीचे ही थीं. इसमें कोई शक नहीं कि ग्रीन ने गेंद को पकड़ा तो सही से था. लेकिन, जब उन्होंने अपने बाएं हाथ को जमीन से ऊपर उठाया तो लगा कि गेंद जमीन से टच कर गई है और इसी वजह से इस फैसले पर विवाद हो रहा है.

Tags: ICC Rules, India vs Australia, Shubman gill, World Test Championship Final, WTC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें