Give photo audio video proof Delhi Police to 2 women wrestlers Brij Bhushan Sharan Singh- दिल्ली पुलिस ने दो महिला पहलवानों को फोटो, ऑडियो, वीडियो सबूत पेश करने को कहा – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India-WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) पर अपनी सांस की जांच के बहाने अपने स्तन छूने और पेट पर हाथ फिराने का आरोप लगाने वाली दो महिला पहलवानों से दिल्ली पुलिस ने सबूत के तौर पर फोटो, ऑडियो और वीडियो उपलब्ध कराने को कहा है. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें कथिक तौर पर गले लगाने” की एक तस्वीर भी शामिल है. जिसे सिंह ने शिकायत करने वाली एक महिला पहलवान को दिया था. डब्ल्यूएफआई चीफ बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक यौन उत्पीड़न की ये घटनाएं 2016 और 2019 के बीच कथित रूप से डब्ल्यूएफआई ऑफिस 21, अशोक रोड पर और विदेश में टूर्नामेंट के दौरान हुईं. डब्ल्यूएफआई ऑफिस सिंह के सांसद आवास का पता है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच जून को महिला पहलवानों को सीआरपीसी की धारा 91 के तहत अलग से नोटिस जारी किया गया और उन्हें जवाब देने के लिए एक दिन का समय दिया गया. एक पहलवान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ‘हमारे पास जो भी सबूत हैं, हमने मुहैया कराए हैं. हमारे एक रिश्तेदार ने भी पुलिस को वह दिया है, जो उन्होंने मांगा था.’ शिकायतकर्ताओं में से एक की शिकायत के मुताबिक एफआईआर में कहा गया है कि विदेश में एक बड़ा पदक जीतने के बाद सिंह ने उसे 10 से 15 सेकंड के लिए कसकर गले लगाया.

पहलवान ने दावा किया कि टटोले जाने से बचने के लिए उसे अपना हाथ अपने स्तन के पास रखना पड़ा. कहा जाता है कि पुलिस ने इस पहलवान से उस घटना की तस्वीर मांगी थी जब गले मिले थे. 7 जून को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बातचीत में पहलवानों ने 15 जून तक अपना विरोध प्रदर्शन रोकने पर सहमति जताई थी. 15 जून को इस मामले में दिल्ली पुलिस चार्जशीट दायर करेगी. पुलिस ने शिकायतकर्ताओं से कथित घटनाओं की तारीख और समय, डब्ल्यूएफआई कार्यालय में बिताए गए समय और उनके रूम मेट्स और अन्य संभावित गवाहों के नाम पेश करने के लिए कहा है. पुलिस ने उस होटल का ब्योरा भी मांगा है जहां एक पहलवान डब्ल्यूएफआई ऑफिस में जाने के दौरान ठहरी थी.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 07:54 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें