Amethi News: पैसे के लिए पहले दूसरों के यहां काम करते थे,अब खुद का फूड कार्नर शुरू कर बन गए आत्मनिर्भर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 आदित्य कृष्ण/अमेठी. यदि आप खाने-पीने के शौकीन हैं और आपको खाने पीने में अलग-अलग स्वादिष्ट चीजें पसंद है तब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. जी हां गौरीगंज इलाके में ही आपको ऐसी स्वादिष्ट चीज मिलेगी जिसे खाकर आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. अमेठी जनपद में जब एक युवा को रोजगार नहीं मिला तो उसने अपनी मेहनत और लगन से कुछ करने की ठान ली और अपने खुद के फूड कार्नर की शुरुआत कर दी. इस फूड कार्नर से युवा को काफी फायदा होता है और दुकान पर ग्राहकों की भी भीड़ होती है. पुश्तैनी समय से शुरू हुई इस दुकान की पहचान आज पूरे जिले में हो गई है और लोग इस दुकान पर मिलने वाले सोहालका स्वाद लेने जरूर आते हैं.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं 24 वर्षीय अंकित की जिनके पिता गौरीगंज कस्बे में सोहाल की दुकान लगाते थे. बाद में जब उनकी अवस्था काम करने की नहीं रह गई तो पिता और परिवार का पेट भरने के लिए अंकित ने कुछ करने की ठानी और आज अंकित इस व्यवसाय को संभाल रहे हैं. जिस स्वादिष्ट सोहाल की बात हम कर रहे वह मैदे से तैयार होता है. मैदे से तैयार होने वाले सोहाल के साथ ग्राहकों को दी जाती है पीसी पालक और दमआलूमिलाकर स्वादिष्ट चटनी. जिसे खाकर ग्राहक भी स्वादिष्ट सोहाल की तारीफ करते हैं. अंकित अपने सोहाल की दुकान शाम 4 बजे शुरू करते हैं. 1 घंटे ये अपनी दुकान संतोषी माता मंदिर के पास लगाते हैं फिर इनकी दुकान 2 घंटे यानी 5 बजे से 7 बजे तक चौक बाजार में लगती है. इसके बादबचें समय में यह कस्बे में घूम-घूमकर अपना स्वादिष्ट सोहाल ग्राहकों को परोसते हैं.

पहले दूसरे के यहां करना पड़ता था काम अब इस रोजगार से होता है फायदा

न्यूज़ 18लोकल से खास बातचीत में अंकित बताते हैं कि जब हमारे पास रोजगार नहीं था तो हमे दूसरों के यहां पैसों के लिए काम करना पड़ता था. मेहनत ज्यादा थी और पैसे भी कम मिलते थे. हमारे पिताजी ने इस व्यवसाय को शुरू किया था और इस व्यवसाय को चला रहे हैं. हमें इससे काफी फायदा होता है और हम आज घर बैठे ही अपने इसी रोजगार के जरिए अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं. इस रोजगार से हमारा परिवार चल रहा है और हम काफी खुश भी हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 18:24 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें