
गौरव सिंह/भोजपुर. बिहार का भोजपुर जिला इन दिनों भीषण गर्मी और हीट वेव की परेशानियों को झेल रहा है. सुबह 9 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है, लेकिन रोज कमाने खाने वाले रिक्शा चालक, ठेला चालक और मजदूर तबके के लोग मजदूरी करते दिखाई देते है. लेकिन इन सब के बीच आरा की एक संस्था सड़क पर काम करने वाले मजदूरों को जूस, खाना, ठंडा पानी की व्यवस्था करा मानवता का मिशाल पेश कर रहे हैं. इन लोगों को रोक-रोक कर आम का जूस पिलाया जा रहा है.
पिछले 10 दिनों से लगातार कर रहे सेवा
रोटी बैंक नाम की संस्था भीषण धूप और गर्मी में आरा में मजदूरी करने वाले लोगों के लिए शहर के विभिन्न जगहों पर भोजन, कच्चा आम का जूस(आमझोरा), ठंडा पानी इत्यादि चीजो की व्यवस्था कर रखी है. आसपास से गरजने वाले रिक्शा चालक, ठेला चालक, पलदार, मजदूर इन सभी लोगों को बुला कर उनके इच्छाअनुसार भोजन,जूस या पानी दिया जाता है. रोटी बैंक संस्था के द्वारा किये जा रहे इस कार्य की खूब सराहना हो रही है.
खुद चंदा इक्ट्ठा कर करते हैं काम
रोटी बैंक संस्था एक ट्रस्ट के तौर पर काम करती है. आम तौर गरीब बच्चों के शिक्षा और उनके खाना-पीना के लिए इनके सदस्य आपस में फंड इकट्ठा कर काम करते है, लेकिन प्रचंड गर्मी और मजदूरों कीमेहनत और उनके मजबूरी को देखते हुए रोटी बैंक ने फैसला किया कि जब तक भीषण गर्मी पड़ती रहेगी, तब तक हमारे द्वारा शहर के विभिन्न जगहों पर जरूरतमंदों के लिए ये व्यवस्था जारी रहेगा.
जबतक लू चलेगा तबतक राहत कार्य चलेगा
संस्था के सदस्य मोहित ने बताया की हम जैसे लोग गर्मी बचने के लिए घर में ऐसी, कूलर, पंखा इत्यादी चीजों का लाभ लेते हैं. जरूरी काम ना हो तो घर से भी नही निकलते, लेकिन ऐसे लोगों अगर घरों से नही निकले तो उनके घर खाना नहीं बनेगा. ये लोग घर मे भी कूलर और फ्रिज का इस्तेमाल नहीं कर पाते. इसलिए हमने तय किया है कि जब तक भीषण गर्मी और लू चलता रहेगा हम इनकी मदद करते रहेंगे.
.
Tags: Bhojpur news, Bihar News, Local18
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 18:25 IST








