नाबालिग को बहला-फुसलाकर लाया युवक, हाईवे पर छोड़कर हो गया फरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष शर्मा/दौसा. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर दौसा जिले में पाटोली के समीप एक नाबालिग लड़की इधर-उधर घूमती नजर आई तो तत्काल ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाबालिग से पूछताछ की तो पता चला कि उसे एक युवक बहला-फुसलाकर ले आया है. जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल बालाहेड़ी पुलिस चौकी और महवा थाना पुलिस को सूचना दी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बालाहेड़ी पुलिस चौकी के प्रभारी हंसराज गुर्जर ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को महिला पुलिस की मौजूदगी में दस्तयाब किया और बालाहेड़ी पुलिस चौकी ले जाया गया. इसके बाद दौसा पुलिस ने पूरे मामले की जांच भरतपुर की हलैना थाना पुलिस को दी साथ ही पीड़िता के परिजनों को भी सूचना दी गई. सूचना के बाद पीड़िता के परिजन मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर काफी खुश नजर आए. इस दौरान भी दोसा पुलिस का भी धन्यवाद देते हुए नजर आए.

पुलिस कर रही युवक की तलाश
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हलैना थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग को एक युवक बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर दौसा की तरफ लेकर जा रहा था, इसी दौरान पाटोली के समीप छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल दौसा पुलिस बाइक सवार युवक की तलाश कर रही है.

आपके शहर से (दौसा)

ग्रामीणों ने दी थी पुलिस को सूचना
पुलिस का कहना है कि इस मामले में पीड़िता या उसके परिजनों के द्वारा किसी भी प्रकार की लिखित में रिपोर्ट दी जाएगी तो उस मामले की जांच भरतपुर की हलैना थाना पुलिस करेगी. इधर बालिका के सुरक्षित मिलने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली और ग्रामीणों के द्वारा समय पर सूचना दिए जाने पर धन्यवाद भी दिया.

Tags: Crime News, Dausa news, Local18, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें