13 टेस्ट, 11 जीत… फिर क्यों स्टीव वॉ को नहीं भा रही इंग्लैंड की बैजबॉल रणनीति? उठाए सवाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 जून से एशेज सीरीज खेली जाएगी
बैजबॉल रणनीति अपनाकर इंग्लिश टीम लगातार सफल हो रही है

सिडनी. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम (Brendon MacCullum) और कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की टेस्ट क्रिकेट में बैजबॉल रणनीति अभी तक हिट रही है. इस फॉर्मूले की मदद से इंग्लिश टीम ने अभी तक 13 टेस्ट में से 11 में जीत दर्ज की है. एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ (Steve Waugh) ने मैकुलम और स्टोक्स की इस रणनीति पर सवाल उठाए हैं. वॉ ने इंग्लिश टीम को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उनके पास हर कीमत पर जीत के लिए कोई वैकल्पिक योजना नहीं है तो उनकी ‘बैजबॉल’ रणनीति उल्टी पड़ सकती है.

सबसे पहले यहां जानना यह जरूरी है कि आखिर ये बैजबॉल राणनीति है क्या? बैजबॉल रणनीति के तहत इंग्लैंड के बल्लेबाज टेस्ट मैचों में भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं. इंग्लिश टीम मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में भी टी20 जैसे बैटिंग करती है यानी की तेजतर्रार रन बनाती है और विपक्षी टीम पर दबाव डालती है. दिग्गज स्टीव वॉ का मानना है कि यह कदम हमेशा काम नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: रिश क्या टीम इंडिया को WTC Final में पहुंचाएगी फायदा? दोपहर को बिगड़ेगा मौसम, कल भी बारिश के आसार

वॉ ने बैजबॉल रणनीति पर प्रश्नचिन्ह लगाया है
स्टीव वॉ ने वेबसाइट ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा, ‘‘बैजबॉल’ रणनीति पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है. टीम की वैकल्पिक योजना क्या है? अगर उनके पास वैकल्पिक योजना नहीं है तो यह हमेशा कारगर नहीं होगा. इंग्लैंड ने दिखाया है कि वे क्रिकेट की इस शैली को आगे बढ़ाने के लिए काफी अच्छे हैं, लेकिन विश्व स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ उनकी असली परीक्षा होगी. ऐसी गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलिया के पास है.’

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड एशेज सीरीज का आगाज 16 जून से होगा
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 16 जून से एजबेस्टन में खेला जाएगा. इस समय कंगारू टीम इंग्लैंड में मौजूद है जहां वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम से दो दो हाथ कर रही है. इसके बाद वह एशेज सीरीज इंग्लैंड में ही मेजबान टीम के खिलाफ खेलेगी.

Tags: Ashes Series, Ben stokes, Brendon McCullum, Steve Waugh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें