MCU ADMISSION 2023: माखनलाल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए यहां करें आवेदन, 15 जून है लास्ट डेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. MCU ADMISSION 2023: माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के सभी कैंपसों में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है. इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 15 जून 2023 निर्धारित की गई है. खास बात यह है कि इस साल यहां पर एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट को प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. स्टूडेंट्स को मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mcu.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय का मेन कैंपस भोपाल के बिशन खेड़ी में संचालित है. वहीं रीवा में इसका दूसरा सबसे बड़ा और प्रमुख कैंपस संचालित है. इसके अलावा स्टूडेंट खंडवा और दतिया के कैंपस में भी एडमिशन के लिए आवेदन किया जा सकता है.

रीवा कैंपस में 10 कोर्स संचालित
रीवा कैंपस में पत्रकारिता और कंप्यूटर डिप्लोमा के 10 कोर्स संचालित किए जाने हैं. स्टूडेंट यहां पर 500 से अधिक सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे स्टूडेंट जो 12वीं पास कर चुके हैं या ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं वो माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के विभिन्न कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. यहां पर पोस्ट ग्रेजुएशन, अंडर ग्रेजुएशन, पीजी डिप्लोमा एवं डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई की जाती है.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें-
JOB News: नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अच्छी खबर, 2.77 लाख पदों पर होगी भर्ती 
School Education: चिलचिलाती गर्मी से बंद हुए स्कूल, बच्चों को मिली राहत 

इंटरव्यू से होगा एडमिशन
एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट को ऑनलाइन इंटरव्यू देना होगा. इसके बाद कक्षा 12 की मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर एक कॉमन मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी. इसी लिस्ट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा. इंटरव्यू की प्रक्रिया जून के आखिरी में आयोजित की जाएगी. इंटरव्यू ऑनलाइन आधार पर आयोजित किया जाएगा.

Tags: Admission, College education, Education news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें