दरभंगा में गर्मी का टूटा 30 साल का रिकॉर्ड, इस तारीख तक बिहार में दस्तक देगा मानसून

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनव कुमार/ दरभंगा. सूर्य की तपिश मानो इन दिनों आग उगल रही है. गर्मी नित नई रिकॉर्ड कायम कर रही है. सड़कों पर आप को दिन के 10:00 बजे के बाद लोगों की चहल-पहल ना के बराबर दिखेगी. इस प्रचंड गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक जल संकट गहराई हुई है. अब इंतजार है तो सिर्फ लोगों को आने वाले मानसून का. मौसम विभाग की माने तो 30 साल पहले ऐसी ही गर्मी पड़ी थी. तापमान 40 से नीचे जाने का नाम ही नहीं ले रहा है.

मानसून केरल पहुंचने के साथ हैं अब बिहार के लोगों को इसका इंतजार है. इस पर विशेष जानकारी देते हुए डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि यह लगभग 30 साल के बाद ऐसी प्रचंड गर्मी पड़ी है. जो बीते कुछ दिनों से 40 डिग्री से नीचे टेंपरेचर नहीं जा रहा है. हालांकि केरल में मानसून ने दस्तक दिया है. आने वाले समय में बहुत जल्द बिहार में भी लोगों को राहत भरी सांसे लेने का मौका मिलेगा. मॉनसून का असर अगले 2 से 3 दिनों में बिहार में भी दिखने लगेगा. वही 15 से 18 जून के बीच में पूरी तरह से मानसून की बिहार में दस्तक देने की संभावनाएं बन रही है.

मौसम वैज्ञानिक गुलाब सिंह ने किसानों को भी सलाह दी है. फसलों को बचाएं. किसान सब्जी या फिर दलहन खेती किए हैं उसे निरंतर सिंचाई की व्यवस्था में रखें . वही वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने आम जनों से भी अपील की है कि इससे प्रचंड गर्मी में जरूरत के अनुसार ही घरों से बाहर निकले, क्योंकि इस प्रचंड गर्मी में लू लगने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है. ज्यादातर ग्लूकोस का सेवन करें. वही इस प्रचंड गर्मी के बारे में उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण इस तरह से हो रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 22:08 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें