न्यूयॉर्क मॉडल तारामंडल 10 जून से होगा चालू, दरभंगावासी देख सकेंगे रोजाना चार शो, ऐसे बुक होगी टिकट 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिनव कुमार/दरभंगा. बिहार के दरभंगा में बना न्यूयॉर्क मॉडल के तारामंडल का दीदार आम लोग भी रोजाना 4 बार कर सकते हैं. आम लोगों के लिए दरभंगा में बनाया तारामंडल खोल दिया गया है. लोग रोजाना 4 शो देख सकेंगे. इसमें 2D और 3D शो चलेगा. अभी 146 सीट लोगों के लिए उपलब्ध होगी. दोनों शो के लिए अलग टिकट दर है. तारामंडल व्यवस्थापकों के द्वारा फिलहाल ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करवाई जा रही है.

इस लिंक पर करें टिकट बुक
अगर आप भी दरभंगा तारामंडल घूमना चाहते हैं तो https://dstbihar.softelsolutions.in/ इस लिंक के जरिए आप भी ऑनलाइन अपना टिकट बुक करवा सकते हैं . और न्यूयॉर्क मॉडल के तारामंडल का लुत्फ उठा सकते हैं. मैनेजमेंट इंचर्ज इंजीनियरिंग कॉलेज दरभंगा के प्रिंसिपल संदीप तिवारी ने बताया कि आम पब्लिक के लिए तारामंडल खोल दिया गया है.

हर दिन यहां अभी 4 शो चलाए जाएंगे. इन 4 शो में 2 शो 2D होंगे और 2 शो 3डी में चलाए जाएंगे. 2D के लिए जो टिकट चार्ज है पब्लिक के लिए वह ₹50 प्रति व्यक्ति होगा वही 3D के लिए ₹70 प्रति व्यक्ति टिकट चार्ज रखा गया है. वहीं 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिल्कुल फ्री किया गया है. अभी फिलहाल ऑनलाइन टिकट की बुकिंग की व्यवस्था की गई है. जारी किए गए लिंक के जरिए दर्शक अपना टिकट बुक करवा सकते हैं.

150 में 146 सीट पर बुक होगी टिकट
अभी फिलहाल 4 शो चलाए जा रहे हैं. जिसमें तारामंडल के अंदर 150 सीटों की कैपेसिटी है. उसमें 6 सीटें अभी हमने रिजर्व रखा है. बांकी 146 सीटों को दर्शकों के लिए बुकिंग सुविधा दी गई है. साथ फिल्में इस तारामंडल में चलाई जाती है. दर्शकों के डिमांड के अनुसार शो और बढ़ा दिए जाएंगे. गौरतलब है कि दरभंगा में बने इस न्यूयॉर्क मॉडल तारामंडल के दीदार के लिए मिथिलांचल ही नहीं उत्तर बिहार के तमाम लोगों की टकटकी लगी हुई थी. अब वह इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई है.

अब लोग रोजाना 4 बार इस तारामंडल का दीदार कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात है कि इस तारामंडल में आधुनिक तौर पर सारे चीजों को मॉडल किया गया है. इस तारामंडल में यूज होने वाले ईंट भी चंडीगढ़ से मेटल के बनवाए गए हैं. वही इंटरनल जो डेकोरेशन है, वह काफी बेहतर है. सब जगह के मुकाबले इस तारामंडल में स्पेस से लेटेस्ट जानकारी लोगों को दी जा रही है .

.

FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 22:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें