म्यूचुअल फंड सही है! लेकिन मई में घटा 50 फीसदी निवेश, लगातार दूसरे महीने गिरावट, जानिए क्या रही वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

AMFI ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए.
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में SIP के जरिए निवेश बढ़ा.
स्मॉल-कैप फंड में 3,282 करोड़ रुपये का निवेश आया है.

नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ महीनों से जारी तेजी पर धीरे-धीरे मुनाफावसूली हावी हो रही है. यही वजह रही कि इक्विटी म्यूचुअल फंड में लगातार दूसरे महीने निवेश घटा है. इक्विटी म्यूचुअल फंड में होने वाला निवेश मई के महीने में आधा होकर 3,240 करोड़ रुपये रह गया. चढ़ते बाजार में निवेशकों के मुनाफा वसूली करने से इस निवेश में लगातार दूसरे महीने गिरावट आई है. म्यूचुअल फंड का प्रबंधन करने वाली कंपनियों के संगठन एम्फी की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों से यह पता चला है. हालांकि इक्विटी सेक्शन में कैपिटल फ्लो लगातार 27वें महीना बना रहा है.

म्यूचुअल फंड उद्योग में निवेश मई में भी जारी रहा और ऋण-उन्मुख योजनाओं में 57,420 करोड़ रुपये का निवेश हुआ. इससे पिछले महीने में 1.21 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था. ऋण आधारित योजनाओं में पिछले महीने शुद्ध रूप से 46,000 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो अप्रैल में आए 1.06 लाख करोड़ के निवेश के आधे से भी कम है.

ये भी पढ़ें- Quant Mutual Fund: कम लागत, रिटर्न ज्‍यादा, 5 फंड बरसा रहे हैं पैसा, 3 साल में दिया 43% तक मुनाफा

अप्रैल से आधा रहा मई में पूंजी निवेश का प्रवाह
म्यूचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन-अधीन परिसंपत्तियों का आकार अप्रैल अंत के 41.62 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर मई अंत में 43.2 लाख करोड़ रुपये हो गया. आंकड़ों के अनुसार, मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 3,240 करोड़ रुपये आए, जो अप्रैल में आए 6,480 करोड़ रुपये से बहुत कम हैं. इसके पहले मार्च में शुद्ध निवेश 20,534 करोड़ रुपये का हुआ था. इक्विटी सेगमेंट के भीतर, निवेशकों ने नेट फ्लो में 50 प्रतिशत की छलांग के साथ स्मॉल-कैप फंड में 3,282 करोड़ रुपये का निवेश किया.

कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी के बिक्री एवं विपणन प्रमुख मनीष मेहता ने कहा, ‘बाजार में जारी तेजी के बीच मुनाफावसूली करने के अलावा छुट्टियां मनाने और शिक्षा के लिए खर्च बढ़ने से संभवतः मई में म्यूचुअल फंड में निवेश घटा है.’ इसके अलावा मासिक किस्तों के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश मई, 2023 के दौरान बढ़कर 14,000 करोड़ रुपये को पार कर गया. यह अप्रैल में 13,728 करोड़ रुपये रहा था.

क्या है म्यूचुअल फंड
दरअसल म्यूचुअल फंड शेयर बाजार में निवेश करने का एक माध्यम है, खासकर उन लोगों के लिए जो स्टॉक मार्केट की समझ नहीं रखते हैं. ऐसे में बड़े-बड़े फंड हाउस मैनेजर्स निवेशकों की पूंजी को सही तरीके से अलग-अलग सेक्टर की ग्रोथ देने वाली कंपनियों में निवेश करते हैं. इन्वेस्टमेंट के बाद निवेशक बाजार जोखिमों के अधीन रिटर्न पाते हैं.

(भाषा से इनपुट के साथ)

Tags: Investment and return, Mutual fund, Stock market today, Systematic Investment Plan (SIP)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें