
नई दिल्ली. बॉलीवुड कलाकार हो या टीवी कलाकार अक्सर अपनी बातों को खुलकर रखते हैं. कई कलाकार हैं जो किसी भी राष्ट्रीय विषय पर बोलने से नहीं चूकते हैं. हर मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखने वाले ‘शक्तिमान’ यानी दिग्गज कलाकार मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक बयान पर नसीरुद्दीन शाह को आड़े हाथों लिया है. उन्हें एक्टर वो बयान बिलकुल रास नहीं आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि आजकल मुस्लिमों से नफरत करना फैशन हो गया है. एक्टर ने नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई है.
नसीरुद्दीन शाह के स्टेटमेंट की निंदा करते हुए मुकेश खन्ना ने एक्टर को कट्टर और उनकी बातों को घटिया बताया है. कुछ दिनों पहले नसीरुद्दीन शाह ने भारत में मुसलमानों की स्थिति पर अपनी राय रखी थी. अपनी बात रखते हुए उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका संकेत साफ था कि वह ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी खबरों की बात कर रहे हैं.
यूट्यूब चैनल पर शेयर किया वीडियो
मुकेश खन्ना ने ‘भीष्म इंटरनेशनल’ नाम का यूट्यूब चैनल बनाया है. इस चैनल पर वह कई मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं. हाल ही में उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के कहे गए बयान पर कमेंट किया. इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा अपडेट भी शेयर किया.
आप कट्टर बन चुके हैं जो…
मुकेश खन्ना ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन लिखा- ‘एक बेहतरीन एक्टर इतनी घटिया और बचकानी बात कह सकता है ये मुझे नसीरुद्दीन शाह को देख कर पता चला. कहते हैं हिंदुस्तान में मुसलिम सुरक्षित नहीं ! साक्षी , श्रद्धा, अंकिता कांड , कानपुर हनुमान मंदिर में तोड़ फोड़ के अलावा दिन दहाड़े एक दर्जी की गर्दन काटने की वीभत्स घटना के बाद भी आप कहने का दुस्सहास रखते हैं कि हमारे देश में मुस्लिम सुरक्षित नहीं हैं. अरे… कोई सुरक्षित नहीं हैं तो वो 100 करोड़ हिन्दू ही हैं. आप कट्टर बन चुके हैं जो एक एक्टर को शोभा नहीं देता, ऐसा है तो शामिल हो जाइये लव जिहाद की टीम को प्रमोट करने वाली गैंग में. विचार आपने करना हैं वरना लोगों ने आपकी फिल्मे देखना बंद कर देना है. भगवान आपको सद्बुद्धि दे !!!’
‘हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा सुरक्षित मुसलमान हैं’
यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में मुकेश खन्ना ने नसीरुद्दीन शाह को नसीहत दे डाली. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में कोई सबसे ज्यादा सुरक्षित है, तो वह है मुसलमान. अगर उन्हें डर है तो बाहर के मुल्क से. अंदर रह कर डर पैदा किया, लव जिहाद के नाम पर। ईमानदारी से देखेंगे, तो पता लगेगा. पिछली पार्टियों ने इस देश में मुस्लिमों को जिस तरह से सुरक्षा दी, भले ही वह पार्टी के नाम पर हो, वह अवरणीय है.इसलिए अपने बयान को दुरुस्त रखिये.
ऐसे बयान मत दीजिए
उन्होंने कहा, ‘ऐसे स्टेटमेंट मत दीजिए. आप एक्टर हैं. समझदार हैं और सुलझे हुए एक्टर हैं. मैं आपसे मिला हूं, दो साल आपके साथ रहा हूं. लेकिन आप ऐसे बयान मत दीजिए नसीरुद्दीन शाह जी की हिंदुस्तान में मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं.
.
Tags: Mukesh khanna, Naseeruddin Shah
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 17:25 IST








