Share Market Today: बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 223 अंक टूटा, 18,600 के नीचे बंद हुआ निफ्टी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

लाल निशान में बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी

नई दिल्ली. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में दायरे में कारोबार करता नजर आया और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए. शुक्रवार के कारोबार में एफएमसीजी, आईटी और मेटल शेयरों पर दबाव रहा जबकिपीएसई, इंफ्रा, रियल्टी इंडेक्स हल्की बढ़त पर देखने को मिला. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 223.01 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 62,625.63 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 71.10 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 18563.40 के स्तर पर बंद हुआ.

शुक्रवार के कारोबार में Hero MotoCorp, Divis Laboratories, Tata Steel, HDFC Life और Eicher Motors निफ्टी के टॉप लूजर रहे जबकि IndusInd Bank, Axis Bank, L&T, Adani Enterprises और Power Grid Corporation निफ्टी के टॉप गेन रहे.

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में तेजी हो या गिरावट, हमेशा अपनाएं सफलता के ये 4 मंत्र, निवेशकों की हो जाएगी बल्ले बल्ले

गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
पिछले कारोबारी सत्र में, बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 294.32 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 62,848.64 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 91.85 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 18,634.55 के स्तर पर बंद हुआ था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें