ये हैं दुनिया के मौजूदा 5 धुरंधर, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं सबसे अधिक शतक, टॉप 5 में 2 भारतीय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मौजूदा समय में सक्रीय बल्लेबाजों की लिस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने का कारनामा विराट कोहली के नाम दर्ज है. कोहली के बाद क्रमशः जो रूट, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा का नाम आता है.

01

मौजूदा समय में कई होनहार बल्लेबाज हैं जो अपने देश के लिए उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं. बात करें विश्व के मौजूदा ऐसे पांच क्रिकेटरों के बारे में जो फिलहाल क्रिकेट के मैदान में सक्रीय हैं और सर्वाधिक शतक लगाए हैं, तो उनके नाम इस प्रकार हैं- (AP)

02

इस खास लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का आता है. कोहली ने टीम इंडिया के लिए अबतक कुल 498 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 75 शतक निकले हैं. (AP)

03

खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) का नाम आता है. रूट ने अपनी टीम के लिए अबतक कुल 320 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उन्होंने 45 शतक लगाए हैं. (AP)

04

तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) काबिज हैं. वॉर्नर ने कंगारू टीम के लिए 345 मुकाबले खेलते हुए 45 शतक लगाए हैं. (AP)

05

चौथे स्थान पर डेविड वॉर्नर के ही साथी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steven Smith) का नाम आता है. स्मिथ ने अपनी टीम के लिए अबतक कुल 302 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 43 शतक निकले हैं. (Steven Smith/Instagram)

06

पांचवें स्थान पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम आता है. शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 441 मैच खेलते हुए 43 शतक जड़े हैं. (AP)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें