हाइलाइट्स
शुक्रवार को 76 फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा
फ्लैट में दो कमरे किचन और टॉयलेट की सुविधा है
3 लाख 50 हजार में 41 वर्ग मीटर में बना फ्लैट मिलेगा
प्रयागराज. सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने फ्लैटों के आवंटन के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम से पात्र आवेदकों को आवंटित करेगा. पूरे देश का यह पहला प्रोजेक्ट है जो कि किसी माफिया के कब्जे से जमीन मुक्त कराकर गरीबों के लिए वहां आवास बनाया गया है.
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान के मुताबिक शुक्रवार को 76 फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से करेगा किया जाएगा. प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत 76 फ्लैट बनाए गए हैं. 76 फ्लैटों के लिए 6030 लोगों ने आवेदन किया था. लेकिन वेरिफिकेशन के बाद 1590 पात्र आवेदक मिले हैं. इन पात्र आवेदकों को ही लॉटरी में शामिल किया जाएगा. प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी. उन्होंने कहा है कि पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से फ्लैटों का आवंटन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

Prayagraj News : डॉक्टरों से रिश्वत मांग रहे थे स्टेनो, उपमुख्यमंत्री ने कह दी बड़ी बात, जानिए पूरी खबर

Mahakumbh 2025: रोपवे से 6 मिनट में होगा परेड मैदान से त्रिवेणी तक का सफर, इस तकनीक से होगा निर्माण

Prayagraj Street Food : कच्चे आलू से तीस सेकंड में बना देते हैं “स्पाइसी डिश”, शिल्प मेले में बना आकर्षण का केंद्र

CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट: 76 फ्लैट,1590 उम्मीदवार, अतीक से छुड़ाई जमीन पर बने घरों के लिये लॉटरी कल

Prayagraj news : जीते-हारे प्रधान प्रत्याशी मिलकर बदलेंगे गांव की तस्वीर, झांसी मॉडल का प्रयोग जारी

Prayagraj News : अब दिव्यांगों को ” कृत्रिम अंगों ” के लिए अधिकारियों से नहीं करनी होगी सिफारिश, जानिए कारण

Prayagraj News : सौर ऊर्जा से बसों को किया जाएगा चार्ज, बिजली की खपत होगी कम, जानिए क्या है योजना ?

UP के पुलिस इंस्पेक्टरों व दरोगाओं को मिलेगा ट्रेनिंग अवधि जोड़कर वेतन व अन्य लाभ, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Prayagraj News : प्रयागराज में गर्मी का कहर, संगम नगरी के घाट बने पिकनिक स्पॉट, देखें Video

UP: अब स्कूलों की मान्यता के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, इस नई व्यवस्था से काम हुआ बेहद आसान
मार्केट कीमत 6 लाख रुपये
गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद के कब्जे से पॉश इलाके लूकरगंज में 1731 वर्ग मीटर नजूल जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी. जिसके बाद सीएम योगी ने माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाने का ऐलान किया था. किसी माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर देश का यह पहला प्रोजेक्ट है. सीएम योगी ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास 26 दिसंबर 2021 को किया था. बेहद कम समय में यह फ्लैट बनकर तैयार हुए हैं. लाभार्थियों को महज 3 लाख 50 हजार में 41 वर्ग मीटर में बना फ्लैट मिलेगा, जबकि एक फ्लैट की कीमत 6 लाख रुपये है.
ये है खासियत
इन फ्लैटों पर डेढ़ लाख रुपए केंद्र सरकार और एक लाख राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है. फ्लैट में दो कमरे किचन और टॉयलेट की सुविधा है. 76 फ्लैटों के लिए 4 मंजिला दो टावर बनाए गए हैं. पूरी तरह से ग्रीन बिल्डिंग तैयार की गई है. आवंटियों को कॉमन हॉल और पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी. इन फ्लैटों को भगवा रंग में रंगे जाने को लेकर सियासी बयानबाजी भी हो चुकी है. आवंटियों को चाभी सौंपने सीएम योगी आदित्यनाथ खुद प्रयागराज आ सकते हैं. निकाय चुनाव के दौरान 2 मई को प्रयागराज आए सीएम ने खुद आकर लाभार्थियों को चाभी सौंपने की घोषणा की थी.
.
Tags: Allahabad news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 12:30 IST








