
जयपुर. राजस्थान (Rajasthan) अपने खूबसूरत पर्यटक स्थलों (tourist destinations in Rajasthan) के लिए जाना जाता है. टूरिस्ट की विश लिस्ट में राजस्थान का नाम जरूर होता है. यहां के सांस्कृतिक विरासत दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, माउंट आबू, जैसलमेर, पु्ष्कर जैसी जगह टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में टॉप पर रही है, लेकिन राजस्थान का पर्यनच विभाग कुछ और कहानी बयां कर रहा है. विभाग ने रैंकिग में ऐसे जिलों को शामिल कर दिया है जिनके नाम जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
राजस्थान पर्यटन विभाग के आंकड़ों की मानें तो 2022 में सबसे ज्यादा टूरिस्ट अट्रैक्शन अजमेर में रहा. यहां साल भर में 1.32 करोड़ पर्यटक पहुंचे. लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीकर है, जहां 1.16 करोड़ पर्यटक आए. राजस्थान पर्यटन विभाग ने अपनी लिस्ट में तीसरे नंबर पर सवाई माधोपुर को रखा है, जहां .11 करोड़ पर्यटक पहुंचे. भरतपुर चौथे नंबर पर रहा. वहीं 6.39 लाख पर्यटकों के साथ चित्तौड़गढ़ को पांचवें स्थान पर रहा गया है.
कैसे बनाई गई लिस्ट
आपको बता दें कि पर्यटकों की संख्या को ज्यादा दिखाने के लिए पर्यटन विभाग ने मेले में पहुंची भीड़ को भी टूरिस्ट की लिस्ट में जोड़ लिया. 2022 में रिकॉर्ड 10.83 करोड़ भारतीय पर्यटक राजस्थान पहुंचे थे. इससे आंकड़े तो बढ़ गए, लेकिन इसका असर यह हुआ कि राजस्थान के वो टूरिस्ट स्पॉट्स जो दुनियाभर में फेमस हैं, वो टॉप टूरिस्ट प्लेस की लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गए.
आपके शहर से (जयपुर)
ये भी पढ़ें: पति की खौफनाक करतूत, पत्नी की बेरहमी से ली जान, फिर घर के पास दफनाए कपड़े
जानें लिस्ट में किस पायदान पर है उदयपुर-जोधपुर
राजस्थान सहित दुनिया के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में गिना जाने वाला उदयपुर पर्यटन विभाग की लिस्ट में 19वें, जोधपुर 17वें और राजधानी जयपुर 13वें नंबर पर है. सिरोही 14वें स्थान पर है. बता दें कि सिरोही जिले में हिल स्टेशन माउंट आबू आता है. वर्ष 2022 के पर्यटन विभाग के आंकड़ों में उदयपुर में 14.92 लाख, जोधपुर में 20.26 लाख, जयपुर 33.72 लाख और सिरोही में 33.35 लाख टूरिस्ट पहुंचे. यानी अगर जयपुर, उदयपुर, जोधपुर जैसे टॉप शहरों को जोड़ भी लिया जाए तो भी भरतपुर में आने वाले पर्यटकों की संख्या के बराबर नहीं पहुंच रही है. उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, माउंट आबू के 2022 की सूची में पिछड़ने का बड़ा कारण यह है कि यहां कोई बड़ा मेला नहीं लगता है, जहां एक ही दिन में लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हों. यही वजह है कि दुनियाभर के टॉप टूरिस्ट स्पॉट में गिने जाने के बावजूद जयपुर-उदयपुर जैसे शहर पर्यटन विभाग की लिस्ट में पीछे हैं.
.
Tags: Jaipur news, Rajasthan news, Udaipur news
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 13:35 IST








