उधव कृष्ण/पटना. पटना के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है. इससे आज स्थानीय बाजार में सोने के भाव में उछाल देखा जा रहा है. पटना के मशहूर सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सोने और चांदी की कीमत में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. इसके अलावा यदि आप गहनों को बेचना या पुराने गहनों से नए गहने को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आपको आज सोने की खरीदारी के साथ इसकी बिक्री का रेट भी जान लेना चाहिए.
सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव
आपके शहर से (पटना)

Weather Update: समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार में अभी गर्मी से रात नहीं, पारा जाएगा 42 के पार, जानें अपडेट

Champaran News : पूरे शहर में गुल रही बिजली, अधिकारी बोले- क्या करें गोपालगंज से ही नहीं मिल रही बिजली

मंगलसूत्र का टूटा हुआ टुकड़ा, 21 साल की सोनम की लाश… बिहार में एक और दहेज हत्या!

प्रेमी को पटना बुलाया, होटल के कमरे में ले गई फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट, 23 जून को होनी है CRPF जवान की शादी

बिहार: Vande Bharat Express के लिए रेलकर्मियों की ट्रेनिंग शुरू, जानिए पटना-रांची के बीच कब से शुरू होगा परिचालन

बक्सर के प्रसिद्ध और पौराणिक गंगा घाट का नाम क्यों पड़ा रामरेखा, जानिए इससे जुड़ी मान्यताएं

Vande Bharat Train: इंतजार खत्म, बिहार पहुंची वंदे भारत ट्रेन, जल्दी दौड़ेगी रांची-पटना के बीच, जानें डिटेल

Begusarai News: 16 से 18 जून तक पटना में आयोजित होगा आम महोत्सव, जानें कितने किसान लेंगे हिस्सा

Indian Railway: भागलपुर-जमालपुर पर ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द, जानें- पूरी डिटेल्स

RBI Assistant Salary: आरबीआई में असिस्टेंट को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं चीफ मैनेजर

NHPC Recruitment 2023: 10वीं, ग्रेजुएट के लिए NHPC में नौकरी का मौका, आज से आवेदन शुरू, 1.19 लाख मिलेगी सैलरी
कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से तेजी आई है. इसी के साथ आज 24 कैरेट सोने का भाव 62,150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 250 रुपए की कमी हुई है. इसके साथ आज 22 कैरेट सोने का भाव 55,300 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव 46,900 रुपए है.
सोना की बिक्री का रेट
अगर आप सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं तो जान लें कि आज सर्राफा मंडी में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 53, 800 रुपए के हिसाब से चल रहा है. वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 45,400 रुपयेप्रति 10 ग्राम है.
चांदी के भाव में भी आई तेजी
आज चांदी के दाम में भी 300 रुपए प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है. पटना के सर्राफा बाजार में कल एक किलो चांदी का भाव 70,400 रुपए था, जबकि आज यह 70,700 रुपए प्रति किग्रा के हिसाब से बिक रही है. वहीं चांदी बेचने का रेट 67,700 रुपए प्रति किग्रा के हिसाब से चल रहा है यानी अगर आप चांदी बेचते हैं तो 67.70 के हिसाब से इसका रेट आपको मिल सकता है. हालांकि, अनिल गुप्ता की मानें तो सोने-चांदी की क्वालिटी के हिसाब से रेट थोड़ा ऊपर नीचे भी हो सकता है.
.
Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Bihar News, Gold Prices Today, Gold Rate Today, Latest hindi news, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 10:23 IST








