
हाइलाइट्स
मैलवेयर अटैक से बचने के लिए सरकार दे रही है फ्री टूल्स
इन टूल्स को डाउनलोड करें और अपने डिवाइस को करें सेफ
साइबर स्वच्छता केंद्र पोर्टल से करें फ्री टूल्स को डाउनलोड
नई दिल्ली. मैलवेयर अटैक और स्कैम बढ़ने से लोगों के डिवाइस की सुरक्षा एक चिंता का विषय बना हुआ है. इस समस्या का समाधान करने और लोगों को अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स (DoT) ने कई फ्री बॉट रिमूवल टूल्स को पेश किया है. सरकार इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए SMS मैसेज भी भेज रही है.
संभव है कि हाल ही में आपको भी एक मैसेज मिला हो जिसमें लिखा रहता है ‘रहें साइबर सुरक्षित! अपने डिवाइस को बॉटनेट संक्रमण और मालवेयर से सुरक्षित करने के लिए, सीईआरटी-इन, भारत सरकार https://www.csk.gov.in पर ‘फ्री बॉट रिमूवल टूल’ डाउनलोड करने की सलाह देता है- दूरसंचार विभाग’. ये SMS लोगों की सेफ्टी के लिए एक रिमाइंडर है. लेकिन, ये बॉटनेट डिटेक्शन है क्या और लोग इसे कहां से एक्सेस कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में.
क्या है साइबर सवच्छता केंद्र पोर्टल?
सरकार की घोषणा के मुताबिक कोई भी व्यक्ति साइबर स्वच्छता केंद्र पोर्टल के जरिए फ्री मैलवेयर डिटेक्शन टूल्स को एक्सेस कर सकता है. ये पोर्टल बॉटनेट क्लीनिंग एंड मैलवेयर एनालिसिस सेंटर के तौर पर भी जाना जाता है. ये इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) के प्रबंधन के तहत इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) और एंटीवायरस कंपनियों के सहयोग से काम करता है. ये लोगों को अपने डिवाइस को सेफ रखने के लिए इंफॉर्मेशन और टूल्स उपलब्ध कराता है.
क्या है बॉटनेट इंफेक्शन?
बॉटनेट स्मार्टफोन या कंप्यूटर जैसे डिवाइसेज का एक नेटवर्क है जो ‘बॉट’ नाम के मैलवेयर से इन्फेक्टेड होता है. जैसे ही डिवाइस इन्फेक्ट होता है और बॉटनेट का हिस्सा बन जाता है. ये मैलवेयर हैकर्स को इन्फेक्टेड कम्प्यूटर पर कंट्रोल दे देता है. फिर हैकर्स इस डिवाइस से कोई भी जानकारी चुरा सकते हैं.
आपका डिवाइस बॉट से ऐसे हो सकता है इन्फेक्ट:
- ई-मेल से किसी इन्फेक्टेड अटैचमेंट ओपन कर.
किसी वेबसाइट या ई-मेल से खतरनाक लिंक पर क्लिक करने से.
किसी अनट्रस्टेड सोर्स से फाइल डाउनलोड करने पर.
असुरक्षित पब्लिक वाईफाई नेटवर्क इस्तेमाल करने पर.
मैलवेयर और बॉटनेट को ऐसे करें रिमूव:
- सबसे पहले CSK वेबसाइट www.csk.gov.in/ पर जाएं.
यहां से Security Tools टैब पर क्लिक करें.
उस एंटीवायरस कंपनी को सेलेक्ट करें, जिसका बॉट रिमूवल टूल आप इस्तेमाल करना चाहते हैं.
इसके बाद टूल डाउनलोड करने के लिए Download बटन पर क्लिक करें.
विंडोज यूजर्स: eScan Antivirus, K7 Security या Quick Heal जैसे फ्री बॉट रिमूवल टूल को डाउनलोड करें.
एंड्रॉयड यूजर्स: गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और ‘eScan CERT-IN Bot Removal’ टूल या सी-डैक हैदराबाद द्वारा विकसित किए गए ‘M-Kavach 2’ को सर्च कर डाउनलोड करें.
जैसे ही ऐप डाउनलोड हो जाए इसे रन करें. ये ऐप आपके डिवाइस को स्कैन करेंगे और इन्फेक्शन मिलने पर इसे रिमूव कर देंगे.
.
Tags: Cyber Crime, Cyber Knowledge, Tech Knowledge, Tech news
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 09:23 IST








