द‍िल्‍ली के अस्‍पताल में लगी भीषण आग, जान पर खेलकर फायर व‍िभाग ने बचाईं 20 नवजातों की जिंदगियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



द‍िल्‍ली के फायर व‍िभाग के कर्मचा‍र‍ियों ने अपनी जान पर खेल कर 20 नवजात मासूमों की ज‍िंदगी बचाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है क‍ि दिल्ली के वैशाली कॉलोनी स्थित न्यू बॉर्न चाइल्ड नाम के अस्पताल में आग लगने की सूचना म‍िलती ही फायर ड‍िर्पाटमेंट मौके पर पहुंचा. इसके बाद फायर व‍िभाग के कर्मचार‍ियों ने अस्‍पताल के अंदर जाकर एक-एक कर सभी 20 नवजात श‍िशुओं को बाहर न‍िकाला.

बताया जा रहा है क‍ि दमकल विभाग के 9 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है. यह मामला शुक्रवार सुबह करीब डेढ़ बजे तड़के का है. दमकल विभाग के कर्मचारियों के हौसले को हर कोई सलाम कर रहा है. वहीं नवजात बच्‍चों के माता-पिता भी दमकल व‍िभाग का शुक्र‍िया अदा कर रहे हैं.

फायर व‍िभाग के अनुसार, आग बिल्डिंग के बेसमेंट की दुकानों से लगी जो फर्नीचर आद‍ि की थी. बेसमेंट में 180 सक्‍वायर यार्ड है. इस ब‍िल्‍ड‍िंग में बेसमेंट, ग्राउंड के लावा तीन मंजिला है. अस्पताल पहली मंजिल पर चलता है. सूचना म‍िलने के बाद फायर व‍िभाग की गाड़‍ियां मौके पर पहुंच गई थी और कुल 20 नवजात शिशुओं को बचाया गया है.

बताया जा रहा है क‍ि बचाए गए 20 नवजात बच्‍चों में से 13 को आर्य अस्पताल जनकपुरी में भर्ती कराया गया है. 2 को द्वारका मोड़ नवजात शिशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 2 नवजातों को जेके अस्पताल जनकपुरी में, 3 नवजात शिशु को वैशाली के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है क‍ि कुछ नवजातों को अस्‍पताल से छुट्टी मिल गई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें