World Cup Qualifier: वेस्टइंडीज की टीम में में एक बदलाव, वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की अचानक हुई एंट्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. वेस्‍टइंडीज ने क्रिकेट वर्ल्‍डकप क्‍वालिफायर (Cricket World Cup Qualifier) की टीम में चोटिल स्पिनर गुडाकेश मोती की जगह जोरदार फॉर्म में चल रहे ओपनर जॉनसन चार्ल्‍स (Johnson Charles) को स्‍थान दिया है. चार्ल्‍स उस वेस्‍टइंडीज XI (West Indies XI) का हिस्‍सा थे, जो 2016 में आईसीसी मेंस T20 वर्ल्‍डकप चैंपियन बनी थी. इस साल, बल्‍ले से अपने जोरदार प्रदर्शन से उन्‍होंने हर किसी का ध्‍यान आकर्षित किया है. चार्ल्‍स ने मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 46 गेंदों पर 118 रन की जोरदार पारी खेली थी जिसमें 11 छक्‍के और 10 चौके शामिल थे.

डेवोन थॉमस के निलंबन के बाद उन्‍हें संयुक्त अरब अमीरात (UAE)के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए इंडीज टीम में स्‍थान मिला.इस मौके को उन्‍होंने दोनों हाथों से लपका और दूसरे वनडे में 47 गेंदों पर 63 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. पहले वनडे में भी चार्ल्‍स ने 24 रनों की तेज पारी खेली थी.चार्ल्‍स, इंडीज की 15 सदस्‍यीय टीम में स्पिनर गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) की जगह लेंगे जो अब तक लोअर बैक इंजुरी से उबर नहीं पाए हैं.

वनडे में दो शतक जड़ चुके चार्ल्‍स 

जॉनसन चार्ल्‍स ने वेस्‍टइंडीज के लिए अब 50 वनडे खेले हैं और 27.40 के औसत और 85.78 के स्‍ट्राइक रेट से 1370 रन बनाए हैं. वनडे में दो शतक और पांच अर्धशतक वे जड़ चुके हैं. 41 टी20 मैचों में 24.27 के औसत और 130.86 के औसत से 971 रन (एक शतक)भी उनके नाम हैं. वेस्‍टइंडीज के व्‍हाइट बॉल के अच्‍छे बैटर्स में उन्हें शुमार किया जाता है. वेस्‍टइंडीज के चीफ सिलेक्‍टर डेसमंड हेंस ने कहा, ‘चार्ल्‍स को इंटरनेशनल क्रिकेट में अनुभव है और वे इस महत्‍वपूर्ण टूर्नामेंट में टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे.’

18 जून से होंगे क्रिकेट वर्ल्‍डकप क्‍वालिफायर मुकाबले

क्रिकेट वर्ल्‍डकप क्‍वालिफायर मुकाबले जिम्‍बाब्‍वे में 18 जून से खेले जाएंगे, इसी दिन इंडीज टीम को USA का मुकाबला करना है. इंडीज टीम को 22 जून को नेपाल, 24 जून को जिम्‍बाब्‍वे और 26 जून को नीदरलैंड्स का सामना करना है.वर्ल्‍डकप क्‍वालिफायर की दो शीर्ष टीमों को इसी वर्ष भारत में होने वाले वर्ल्‍डकप में भाग लेने का मौका मिलेगा.

वेस्‍टइंडीज टीम : शाई होप (कप्‍तान), रोवमैन पावेल, एस. ब्रुक्‍स, यानिक कारिह, केसी कार्टी, जोनाथन चार्ल्‍स, रोस्‍टन चेस, जेसन होल्‍डर, अकील हुसैन, अल्‍जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग, काइले मेयर्स, कीमो पॉल, निकोलस पूरन और रोमारियो शेफर्ड.

Tags: Cricket, West Indies Team

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें