ED ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी को भेजा समन, तो जवाब आया बिजी हूं… समन पर नहीं जा सकता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

TMC नेता अभिषेक बनर्जी को ED ने समन जारी किया है.
अभिषेक बनर्जी को ED ने 13 जून को पेश होने के लिए समन जारी किया है.
अभिषेक बनर्जी ने ED के समन पर कहा वह अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं.

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) को 13 जून को पेश होने के लिए समन जारी किया है. वहीं TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने जनसंपर्क अभियान और आगामी पंचायत चुनावों में अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए ED के समन का पालन करने से इनकार कर दिया है.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने नदिया में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उनका डबल इंजन ईडी और सीबीआई है. गुरुवार देर रात नदिया में उन्होंने कहा वह अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि वह केंद्रीय एजेंसियों की पूछताछ को व्यर्थ मानते हैं.

पढ़ें- Coal Scam Case: अभिषेक बनर्जी पर ED ने कसा श‍िकंजा, TMC नेता की पत्‍नी पहुंची दफ्तर, अफसरों की टीम करेगी पूछताछ

उन्होंने आगे कहा आज मेरी पत्नी से पूछताछ की गई ED ने फिर मुझे 13 जून को पेश होने के लिए नोटिस भेजा. मैं यह स्पष्ट कर दूं कि मैं भाजपा का नौकर नहीं हूं, जब भी वे चाहें मुझे केंद्रीय एजेंसियों के सामने पेश होना होगा. अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा मैं ED ऑफिश नहीं जा पाऊंगा क्योंकि मैं जनसंपर्क कार्यक्रम और आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनावों के प्रचार में व्यस्त हूं.

” isDesktop=”true” id=”6461533″ >

कल पत्नी से हुई थी पूछताछ
मालूम हो कि पिछले महीने अभिषेक बनर्जी से पश्चिम बंगाल के स्कूलों में करोड़ों रुपये के भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी. CBI कार्यालय से बाहर निकलने के बाद अभिषेक ने कहा था कि उन्होंने उन सभी सवालों का जवाब दिया जो उन पर दागे गए थे. इस बीच ED ने कथित कोयला घोटाले के मामले में अभिषेक की पत्नी रुजिरा से गुरुवार को यहां कोलकाता में चार घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की.

Tags: Abhishek Banerjee, ED, Mamta Banarjee, West bengal news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें