Viral Video: बच्चों संग डीजे पर नाचा राक्षस! सिर पर सींघ, चोटी जैसी दाढ़ी उगाए आया नजर, गाने पर लचकाई कमर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आपने टीवी सीरियलों में, किस्से-कहानियों में राक्षसों के बारे में तो सुना ही होगा. भगवान से जुड़े सीरियलों में आपने राक्षसों का खास रूप देखा होगा. उनके सींघ होती है, वो बेहद डरावने नजर आते हैं, विशाल रूप होता है, लंबी दाढ़ी, उजड़े बाल होते हैं. सोचिए कि ऐसे रूप-रंग का व्यक्ति अगर सही में आपके सामने चला आए तो क्या करेंगे? क्या आप उसे पौराणिक कथाओं का राक्षस ही मानेंगे या फिर कोई सनकी व्यक्ति? इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति इसी अंदाज में बच्चों के साथ डांस (Man dress as demon video) करता दिख रहा है. उसे असुर या राक्षस समझना तो दूर है, उसको देखकर आपको हंसी जरूर आएगी.

इंस्टाग्राम अकाउंट @rajukumarsingh254 पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो (Asur dance on DJ floor with kids video) शेयर किया गया था जिसमें एक व्यक्ति राक्षस के गेटअप में नजर आ रहा है. उसका लुक बड़ा ही मजेदार और अनोखा है. अक्सर पार्टियों में लोग ऐसे कलाकारों को बुलाते हैं जो जोकर बनकर या कोई अन्य किरदार का रूप लेकर सबका मनोरंजन करते हैं. इस वीडियो में भी ऐसा ही लग रहा है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें