हिट फिल्म के बाद भी अदा शर्मा को नहीं मिला था काम, द केरल स्टोरी से बनीं स्टार, 90% लोग नहीं जानते असली नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज के बाद से ही अब तक सुर्खियों में छाई हुई है. इस फिल्म को लेकर लंबी बहस भी अब तक जारी है. जहां एक तबका फिल्म को खूब पसंद कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ लोग इस फिल्म पर सवाल उठा रहे हैं. लेकिन फिल्म के प्रति फैंस की दीवानगी ऐसी है कि कुछ फैंस तो कई-कई बार यह फिल्म देखने थियेटर्स का रुख कर रहे हैं. खुद फिल्म की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा भी फिल्म की इस अपार सफलता को लेकर काफी खुश हैं.

अदा शर्मा ने फिल्म 1920 से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस हॉरर फिल्म में उन्होंने लीजा नाम की लड़की का किरदार निभाया था. फिल्म में अदा के काम को काफी पसंद किया था. फिल्म का हॉरर भी लोगों ने काफी पसंद किया था. लेकिन इस फिल्म में काम करने के बाद भी एक्ट्रेस को कुछ खास काम नहीं मिल रहा है. अपनी फिल्म के बाद भी एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में साइड रोल निभाए लेकिन जो प्यार और पहचान अदा को फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ से मिली वो किसी फिल्म से नहीं मिली. उनके करियर की ये पहली फिल्म है जिसने ऐसी अपार सफलता हासिल की है. फिल्म धर्म परिवर्तन के विषय पर बनाई गई थी. इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से फैंस अदा शर्मा की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आते हैं.

Top 5 Films: बिजनेस पर बनी बॉलीवुड की 5 बेस्ट फिल्में, जीतनी बार देखो मन नहीं भरता, दिल छूने का करती हैं काम

फैंस का प्यार पाकर बेहद खुश हैं एक्ट्रेस
हाल ही में जब अदा शर्मा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो पैपराजी ने उनसे अवॉर्ड को लेकर सवाल किया. इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि वह बहुत खुश है कि उनकी फिल्म को लोगों बहुत पसंद कर रहे हैं. अब तक रिलीज के पांच हफ्ते बाद भी फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. एक्ट्रेस का कहना है कि ऑडियंस का मिल रहा ये प्यार ही उनके लिए असली अवॉर्ड है.

हॉरर फिल्म से की थी करियर की शुरुआत
अदा शर्मा ने विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी हॉरर फिल्म 1920 से बॉलीवुड में एंट्री की थी. इस फिल्म में उन्होंने लीजा सिंह राठौर का किरदार निभाया था. फिल्म में अदा के किरदार को काफी पसंद किया गया था. लेकिन इस फिल्म में लीड रोल अदा करने के बाद भी अदा शर्मा को कोई बड़ी पहचान नहीं मिली थी. उनकी इस फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद भी उन्होंने सालों तक कई छोटे-छोटे किरदार निभाए. लेकिन उन्हें कोई बड़ी पहचान नहीं मिल पाई.

चामंडेश्वरी अय्यार है अदा का असली नाम
अदा शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में खुद इस बात खुलासा किया था कि उनका असली नाम अदा नहीं है. उन्होंने केवल स्क्रीन के लिए अपना नाम अदा रखा है. हाल ही में यूट्यूबर पावनी मल्होत्रा को दिए इंटरव्यू में अदा शर्मा ने बताया कि ‘उनका असली नाम ‘चामंडेश्वरी अय्यर’ है. ये बोलचाल की भाषा में थोड़ा टफ मुश्किल नाम है. इसलिए मैंने अपने नाम बदलने का फैसला लिया था.’

बता दें कि अदा शर्मा की हालिया रिलीज फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं. उनकी इस फिल्म की कमाई अब तक जारी है. 25 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अब तक 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.

Tags: Adah Sharma, Bollywood actress

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें