अभी भी धड़ल्ले से बिक रही हैं BS6 कारें, कैसे हो रहा है इनका रजिस्ट्रेशन? क्या कोई धांधली तो नहीं?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बीएस 6 की कारों का रजिस्ट्रेशन पहले किया जा चुका है.
इन कारों को लेने पर आप आरसी में सेकेंड ओनर होंगे.
हालांकि ये कारें बिल्कुल नई हैं.

नई दिल्ली. BS6 के बाद अब सरकार ने नए पॉल्यूशन नॉर्म BS6 फेज 2 लागू कर दिया है. ये 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया. इसके बाद बीएस6 के नए वाहनों की बिक्री और उनका रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया. लेकिन एक चौंकाने वाली बात ये हैं कि कुछ डीलरशिप पर आपको अभी भी बीएस 6 के वाहन बिकते हुए दिखाई देंगे. यहां तक की उन पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है और उनका रजिस्ट्रेशन भी हो रहा है.

अब सवाल ये उठता है कि यदि बीएस 6 के नए वाहनों की बिक्री को सरकार ने बंद कर दिया है और उनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाया जा सकता है तो ये गाड़ियां कैसे बिक रही हैं. क्या ये गाड़ियां बेचना लीगल है और इनका रजिस्ट्रेशन कैसे हो रहा है. आइये इन सभी सवालों के जवाब आपको देते हैं….

कैसे बिक रही हैं ये गाड़ियां
दरअसल बीएस 6 के बड़ी संख्या में वाहन कार डीलरशिप पर 31 मार्च से पहले बच गए. जिन वाहनों की सेल नहीं हो सकी उनको अब बेचा जा रहा है. लेकिन इसमें कोई भी धोखाधड़ी नहीं की जा रही है. दरअसल ये सभी वाहन जो बेचे जा रहे हैं उनका रजिस्ट्रेशन 31 मार्च से पहले करवा लिया गया है. जिसके बाद ये इनकी सेल की जा रही है.

…तो क्या ये सेकेंड हैंड हैं
तकनीकी तौर पर बात करें तो हां ये वाहन सेकेंड हैंड होंगे. क्योंकि यदि आप ऐसी कार को खरीदते हैं तो रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में आप कार के सेकेंड ओनर ही दिखाए जाएंगे. हालांकि ये वाहन बिल्कुल भी यूज नहीं किए गए हैं और डीलरशिप के गोदाम में रखी हुई बिल्कुल नई कारें हैं.

क्या इनको खरीदना सही
यदि आपको रजिस्ट्रेशन कॉपी में ओनरशिप से कोई दिक्कत नहीं है तो ये वाहन खरीदना फायदे का सौदा होता है. इन कारों पर डीलर्स काफी अच्छा डिस्काउंट दे रहे हैं और आप कीमतों में और भी ज्यादा नैगोशिएट कर सकते हैं. आपको सेकेंड हैंड कार के भाव में नई चमचमाती कार मिल सकती है. हालांकि पॉल्यूशन नॉर्म्स के अनुसार ये नहीं होंगे और समय समय पर आपको पॉल्यूशन सर्टिफिकेट लेना होगा.

कितना मिल रहा डिस्काउंट
ऐसी कारों में लगभग हर डीलर 20 से 25 प्रतिशत तक की छूट दे रहे हैं. वहीं आप इसको और बढ़वा भी सकते हैं. या फिर आप एक्सेसरीज का पैकेज, सर्विस पैकेज, एक्सटेंडेड वारंटी जैसी सुविधाओं की मांग भी कर सकते हैं.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें