01

नई दिल्ली: महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) इन दिनों विक्रम भट्ट के साथ उनकी बेटी कृष्णा भट्ट की डेब्यू फिल्म ‘1920: हॉरर ऑफ द हर्ट’ (1920: Horrors of the Heart) के प्रचार में व्यस्त हैं, हालांकि तब अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से जुड़ा सवाल पूछने की कोशिश की. पहले, विक्रम भट्ट तपाक से बोले, ‘भाई उस फिल्म की पब्लिसिटी नहीं करेंगे. इससे जोड़ने की कोशिश न करें.’ हालांकि, पत्रकार ‘द केरल स्टोरी’ पर सवाल पूछने की कोशिश करते रहे.
Author: Up Head Line
Views: 23








