CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी एग्जाम हॉल में क्या लेकर जाएं और क्या नहीं? काम आएगी पूरी लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली (CUET PG 2023 Guidelines, cuet.samarth.ac.in). कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी या सीयूईटी पीजी कंप्यूटर आधारित परीक्षा है. 195 विश्वविद्यालयों के एमए, एमएससी, एमकॉम और एलएलएम जैसे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा देना जरूरी है. इसके लिए cuet.samarth.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं (CUET PG Admit Card).

हर एंट्रेंस एग्जाम की तरह सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए भी कुछ गाइडलाइंस जारी की गई हैं (CUET PG Exam). हर उम्मीदवार को पता होना चाहिए कि वह एग्जाम सेंटर के अंदर क्या लेकर जा सकते हैं और क्या नहीं. परीक्षा में प्रतिबंध सामान ले जाने पर आपको एग्जाम सेंटर से बाहर किया जा सकता है.

CUET PG 2023: किस समय होगी सीयूईटी पीजी परीक्षा?
कल यानी 09 जून 2023 को सीयूईटी पीजी परीक्षा 3 पालियों में होगी. पहली शिफ्ट का समय सुबह 8.30 से 10.30, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 से 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक का रखा गया है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह अपने एडमिट कार्ड और सिटी इंटीमेशन स्लिप पर परीक्षा का समय और केंद्र अच्छी तरह से चेक कर लें.

CUET PG 2023: परीक्षा केंद्र के अंदर क्या लेकर जा सकते हैं?
सीयूईटी पीजी परीक्षा केंद्र के अंदर ये चीजें लेकर जाने की अनुमति दी गई है-
1- अपना एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर जाएं.
2- एग्जाम में सिर्फ पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन का ही इस्तेमाल कर सकते हैं.
3- एक पासपोर्ट साइज फोटो ले जाएं.
4- आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड जैसे आइडेंटिटी डॉक्युमेंट रखना न भूलें.
5- पानी की पारदर्शी बोतल साथ में ले जा सकते हैं.

CUET PG 2023: परीक्षा केंद्र के अंदर क्या न ले जाएं?
सीयूईटी पीजी 2023 परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए कि वह केंद्र के अंदर क्या नहीं लेकर जा सकते हैं-
1- ज्योमेट्री या पेंसिल बॉक्स
2- किसी भी तरह का झोला, पर्स, वॉलेट
3- खाने-पीने की चीजें
4- मोबाइल फोन, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
5- कैलकुलेटर, लॉग टेबल, कैमरा, टेप रिकॉर्डर आदि

ये भी पढ़ें:
25-35 हजार रैंक वालों को किन मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा? चेक करें लिस्ट
IIT मुंबई से पढ़ाई, ठुकराया 35 लाख सैलरी का ऑफर, लॉकडाउन में UPSC की तैयारी

Tags: CUET 2023, Entrance exams

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें