Job Alert! क्या आप BBA पास हैं? चाहिए नौकरी तो 9 जून को पहुंचे गया, 62 पदों पर होगी बहाली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुंदन कुमार/गया. 10 वीं, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट और बीबीए पास बेरोजगार युवक अगर रोजगार की तलाश में हैं तो उनके लिए सुनहरा अवसर है. दरअसल, 9 जून को गया के अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें Xzent Aqua private Limited के द्वारा एडमिन बैक ऑफिस असिस्टेंट, सेल्स एग्जीक्यूटिव एवं आईटी टेक्निशियन पदो के लिए भर्ती की जाएगी. यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है. इसमें 62 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा.

चयनित उम्मीदवारों को बिहार में ही मिलेगी नौकरी
चयनित उम्मीदवारों को बिहार राज्य के अंदर काम करने का अवसर मिलेगा. उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक वेतनमान भी दिया जाएगा. रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 28 वर्ष तक होनी चाहिए.

रोजगार शिविर 9 जून को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार इस रोजगार शिविर में भाग लेने की सोच रहे हैं, तो ससमय अवर प्रादेशिक नियोजनालय केंदुई पहुंच जाए.अपने साथ जरूरी कागजात जैसे बायोडाटा, फोटोग्राफ, बैंक डिटेल्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर जरूर आएं.

मिलेगी यह सुविधाएं
इस संबंध में नियोजन पदाधिकारी आकृति कुमारी ने बताया कि उक्त शिविर में Xzent Aqua private Limited कंपनी के द्वारा विभिन्न पदों के लिए 62 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. अभ्यर्थियों के चयन के पश्चात आकर्षक वेतन 10-20 हजार रुपए प्रति माह पीएफ, ईएसआईसी इत्यादि प्रदान की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ उपरोक्त रोजगार शिविर में भाग ले सकते हैं. इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को NCS पर निबंधित होना अनिवार्य है. इस रोजगार शिविर की सारी प्रक्रियाएं पूर्णता निशुल्क है.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 19:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें