
जंगल में ताकतवर जानवरों की ही चलती है. उन्हीं के बनाए नियम कानूनों का सबको पालन करना होता है. अब हाथी को ही ले लीजिए, जंगल का राजा शेर को कहते हैं लेकिन अगर हाथी उनके सामने आ जाए तो जनाब रास्ता बदल लेते हैं. कभी नहीं चाहते कि गजराज से उनका पाला पड़े. लेकिन एक गैंडा यह गलती कर बैठा. वह हाथी को ही टक्कर देने लगा. नतीजा गजराज ने उठाकर ऐसे पटका कि 10 सेकेंड में ही चारों खाने चित हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा (IFS Susanta Nanda) ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है. 46 सेकेंड की इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि रात का वक्त है. हाथी सामने से आता है, तभी एक गैंडा उसका रास्ता रोक लेता है. हाथी इसके बावजूद आगे बढ़ता है. लेकिन गैंडा हटने को तैयार नहीं. वह सीधा गजराज से भिड़ जाता है. साइज में काफी छोटे होने के बावजूद गैंडा बिल्कुल भी नहीं घबराता. उसे मात देने की कोशिश करने लगता है. इसी बात पर हाथी को गुस्सा आ गया. और उसने जो उठाकर जमीन पर पटका कि गैंडे की हालत खराब हो गई. इतना ही नहीं गजराज ने अपने नुकीले दांतों को उसके पेट में भी घुसाने की कोशिश की. बुरी तरह जख्मी होने के बाद गैंडा लड़ाई का मैदान छोड़कर भागता नजर आता है.
‘Clash Of The Titans’ pic.twitter.com/Ztjm97H8wR
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 8, 2023
.
Tags: Amazing news, Good news, Interesting news, Trending news, Viral news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 15:59 IST








