दिल्ली. दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे लगे हैं. केजरीवाल ने गुरुवार को IP यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस का उद्घाटन किया. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और सांसद गौतम गंभीर भी इस दौरान मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान कई बार ‘झूठ-झूठ’ के नारे लगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज IP यूनिवर्सिटी का ये ईस्ट कैंपस देश को समर्पित किया जा रहा है. ये देश के बेहतरीन कैंपस में से एक है, पूरे देश और दिल्ली के लोगों को बधाई.
यहां पर लगभग 2500 बच्चे पढ़ेंगे, इससे आसपास की अर्थव्यवस्था पर भी अच्छा असर पड़ेगा, लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि हमारे देश में दो तरह की शिक्षा व्यवस्था है एक सरकारी एक प्राइवेट जिनके पास पैसा है वो प्राइवेट में जाते थे जिनके पास नहीं है वो सरकारी स्कूलों में लेकिन इन सात-आठ सालों में बहुत कुछ बदल गया है. हमने 12वीं तक तो स्कूलों को ठीक कर दिया अब उसके ऊपर की शिक्षा को ठीक कर रहे हैं.
अरविंद केजरीवाल के भाषण के बीच कुछ लोगों ने झूठ झूठ के नारे लगाए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टी के लोगों के लोगों से गुजारिश है कि मुझे पांच मिनट सुन लो बात अच्छी ना लगे तो फिर नारे लगा लेना. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर साल तकरीबन ढाई लाख बच्चे 12वीं पास करते हैं, डेढ़ लाख बच्चे सरकारी स्कूलों से और 1 लाख प्राइवेट से. दिल्ली के कॉलेज में इन ढाई लाख में से सिर्फ 1.1 लाख छात्रों को ही एडमिशन मिल पाता था, उसको हम 1.4 लाख तक ले आए हैं लेकिन 1 लाख सीट की अभी भी कमी था. अंग्रेजी ने हमारी पुरानी शिक्षा व्यवस्था को नष्ट कर दिया, अंग्रेजो ने क्लर्क बनाने के लिए शिक्षा व्यवस्था बनाई ताकि अंग्रेजों की सेवा कर सके.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

घर-ऑफिस को देना चाहते हैं खास लुक तो पहुंचें इस जगह, सिर्फ 10 रुपये में खरीद सकते हैं पौधे

सोने की तस्करी के लिए अपनाया ये अजीब पैंतरा, दिल्ली एयरपोर्ट के अफसरों ने ऐसे पकड़ा

मनीष सिसोदिया से 103 दिन बाद मिलीं बीमार पत्नी सीमा, कहा- आज भी वही तेवर, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

अब ब्रिटेन दौरे पर जा सकेंगी दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना, केंद्र सरकार ने कोर्ट को दी जानकारी

हेल्प-हेल्प की आवाज, दूत की तरह पहुंची PCR की टीम और CPR देकर बचाई महिला जान, जानिए मामला

सावधान! नारियल पानी पीने के शौकीन जरूर पढ़ें ये खबर, दुकानदार समीर गिरफ्तार

बंगले पर विवाद: राघव चड्ढा को देना था ‘टाइप-5’ आवास पर दे दिया ‘टाइप-7’, अब कैंसिल किया तो कोर्ट पहुंचे AAP सांसद

DU, JNU, BHU में एडमिशन के लिए CUET 2023 में कितने नंबर चाहिए?

CM केजरीवाल और LG सक्सेना ने मिलकर किया IP यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन, शुरू हुई ‘क्रेडिट की राजनीति’

लाल चींटी के अंडे असम में इतने फेमस क्यों हैं? बोहाग बिहू पर बनती है ये खास डिश, जानें तरीका

दिल्ली के इस मार्केट में सस्ते में मिलेंगे ताजे फल, 300 से ज्यादा दुकानें हैं मौजूद
दिल्ली के सीएम ने कहा कि हम इसको बदल रहे हैं, अब यहां तकनीकी युग के हिसाब से पढ़ाया जाएगा, यहां से निकलने वाले सभी लोगों को नौकरियां मिलेंगी. हम बार-बार ये कहते हैं कि हमें नौकरी ढूंढने नहीं नौकरी देने वाला बनना है. इसके लिए हमने 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बिजनेस ब्लास्टर शुरू किया, उन्हें 2-2 हजार रुपए देकर बिजनेस के लिए कहते थे. इस दौरान मुख्यमंत्री के भाषण के बीच एक बार फिर से झूठ-झूठ के नारे लगे.
केजरीवाल ने कहा कि हमने छात्रों को 2 हजार की सीडिंग मनी दी, 3 लाख छात्रों ने मिलकर 52 हजार टीम बनाई और एक से बेहतर एक बिजनेस आइडिया दिए. इस तरह के बिजनेस आइडिया कॉलेज में भी होना चाहिए, अगर 50% छात्र बाहर निकलकर बिजनेस करें तो ये बाकी 50% को नौकरी दे देंगे. हमें एक सर्वे भी करना चाहिए कि जो छात्र स्कूल कालेजों से निकलें उन्होंने क्या किया, बिज़नेस या नौकरी. ये यूनिवर्सिटी पहले देश की टॉप टेन में और फिर विश्व के टॉप में होगी.
केजरीवाल के कार्यकर्म में अलग-अलग समय पर नारे लगते रहे. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लेकर नारे लगाए हैं। कोई ‘झूठ-झूठ’ बोलता दिखा तो कोई ‘जय श्री राम’. यूनिवर्सिटी उद्घाटन को लेकर जारी विवाद पर दिल्ली सरकार में शिक्षामंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. इस दौरान आतिशी ने कहा कि मैं LG साहब से पूछना चाहूंगी कि आपको 8 महीने हुए हैं आए हुए और अरविंद केजरीवाल 8 साल से काम कर रहे हैं, फिर आप उनके किए कामों के साथ आप फ़ोटो कूद-कूदकर क्यों खींचा रहे हैं.
.
Tags: Arvind kejriwal, CM Arvind Kejriwal, Delhi CM Arvind Kejriwal
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 15:56 IST








