
हाइलाइट्स
पाकिस्तानी बैटर अजीबोगरीब तरीके से हुआ स्टम्पिंग
वाइटैलिटी ब्लास्ट की घटना, वीडियो हो रहा वायरल
नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान से अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसे देखने के बाद फैंस भी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि हंसे या इसके बारे में सोचें. ऐसा ही एक वीडियो इंग्लैंड में खेली जा रही टी20 लीग वाइटैलिटी ब्लास्ट का सामने आया है. इसे देखने के बाद आपको हंसी भी आएगी और ये भी लगेगा कि विकेटकीपर ने बैटर के साथ नाइंसाफी कर दी. खैर, अंपायर ने जब बैटर को आउट दे दिया, तो फिर फैसले पर सवाल उठाने का कोई मतलब नहीं रह जाता. पर खेल भावना पर जरूर चर्चा हो रही.
इंग्लैंड के वाइटैलिटी ब्लास्ट टी20 में डर्बीशर और बर्मिंघम बीयर्स के बीच मैच खेला गया था. मैच में बर्मिंघम बीयर्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए थे. बीयर्स के तरफ से सैम हैन ने 79 रन की पारी खेली. 204 रन के टारगेट का पीछा करने उतरे डर्बीशर के लिए पाकिस्तान के हैदर अली और लुईस रीस ने पारी की शुरुआत की. हैदर अली अच्छी बैटिंग कर रहे थे. लेकिन, तभी कुछ ऐसा हुआ कि हैदर अली की अच्छी भली पारी का अंत हो गया.
हैदर अली की थोड़ी चालाकी ही उन पर भारी पड़ी. हालांकि, इसमें बीयर्स के विकेटकीपर एलेक्स डेविस पर भी सवाल उठ रहे. हुआ यूं कि बर्मिंघम बीयर्स के गेंदबाज डैनी ब्रिग्स की एक गेंद को खेलने के लिए हैदर अली क्रीज से आगे निकले. लेकिन वो शॉट खेलने में चूक गए. इस पर विकेट के पीछे खड़े एलेक्स डेविस ने उन्हें स्टम्प करना चाहा. पर हैदर ने फुर्ती दिखाई और वो वक्त रहते क्रीज पर लौट गए. लेकिन, अचानक पता नहीं क्या हुआ कि हैदर ने फिर से रन लेने के लिए दौड़ लगा दी. इसी दौरान इंग्लिश विकेटकीपर ने बेल्स बिखेर दीं और अंपायर से स्टम्पिंग की अपील की.
Make sense of this Haider Ali stumping ???? #Blast23 pic.twitter.com/d1iD6t1yMZ
— Vitality Blast (@VitalityBlast) June 7, 2023
.
Tags: England, T20 blast, T20 cricket
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 13:14 IST








