
रवि पायक/ भीलवाड़ा. एक मध्यम वर्ग के परिवार के लिए राज्य सरकार द्वारा आ रही पेंशन काफी महत्वपूर्ण साबित होती है. कहीं ना कहीं इस पेंशन का हर वर्ग के व्यक्ति के लिए आय का एक जरिया होती है. अगर आप राज्य सरकार द्वारा पेंशन धारी व्यक्ति है और राज्य सरकार से आपके हर महीने पेंशन आती है तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी. सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमों के प्रावधानों के अंतर्गत सभी पेंशन योजना के लाभार्थियों को प्रतिवर्ष दिसम्बर तक वार्षिक सत्यापन करवाया जाना आवश्यक होता है.
आपके शहर से (भीलवाड़ा)
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जयपाल जांगिड़ ने बताया कि सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स जिन्होंने वार्षिक सत्यापन नहीं करवाया है. उन्हें अपना जल्द से जल्द वार्षिक सत्यापन करवाना होगा. इसके साथ ही जिन पेंशनरों की मृत्यु हो चुकी है उनके परिजन स्वीकृतकर्ता अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र में विकास अधिकारी औऱ शहरी क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी के कार्यालय में जाकर पेंशन को बंद कराएं. जिससे जरूरतमंदों को लाभ मिल सके.
सत्यापन नहीं करवाने पर रुकी पेंशन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जयपाल जांगिड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने वार्षिक सत्यापन नहीं करवाए जाने के कारण भीलवाड़ा जिले के 83001 सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की फरवरी 2023 से पेंशन का भुगतान रोक दिया गया है वहीं इसमें बुजुर्ग, विशेष योग्यजन, विधवा सहित विभिन्न श्रेणी के पेंशनर्स शामिल हैं.
ऐसे करवा सकते हैं सत्यापन
फेस रिकॉग्निशन ऐप द्वारा घर बैठे सत्यापन, ई-मित्र केन्द्र पर जाकर अंगूठे की बायोमेट्रिक पहचान से सत्यापन, उपखण्ड अधिकारी/ खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में पेंशनर के आधार नम्बर में दर्ज मोबाइल नम्बर पर ओटीपी के माध्यम से या उपखण्ड अधिकारी अथवा विकास अधिकारी द्वारा पेंशनर का आधार एवं जनाधार दस्तावेज अपलोड करके सत्यापन करवाया जा सकता है.
.
Tags: Bhilwara news, Hindi news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 13:28 IST








