एक रात में पैसे कर लेते हैं डबल, कहलाते हैं शेयर बाजार के महागुरु, किसी का नुकसान बन गया प्रॉफिट, कौन है यह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

राधाकिशन दमानी प्रमुख रिटेल कंपनी डी-मार्ट के संस्थापक हैं.
वे आज 2.26 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं.
दमानी ने शुरुआती दिनों में बॉल बियरिंग का कारोबार शुरू किया था.

नई दिल्ली. ये बात सच है कि कब किसकी किस्मत चमक जाए इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. ऐसी ही एक कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं. ये कहानी है राधाकिशन दमानी की. जिनकी संपत्ति महज 24 घंटे में 100 फीसदी बढ़ गई. अब आपके मन में इस शख्स के बारे में जानने की इच्छा जरूर जाग गई होगी. आखिर यह शख्स कौन है और कैसे इसकी संपत्ति डबल हो गई? आइए जानते हैं कैसे एक निवेशक रातों रात करोड़पति बन गया और देश के टॉप अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गया.

राधाकिशन दमानी प्रमुख रिटेल कंपनी डी-मार्ट के संस्थापक हैं, जो आज फोर्ब्स रिचेस्ट इंडियंस 2023 की लिस्ट में 8वें पर हैं. वे आज 2.26 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. साल 1995 में दमानी ने सस्ते वैल्युएशन में मिलने वाली कंपनी में लंबे वक्त तक रुकने का फॉर्मूला अपनाते हुए एचडीएफसी बैंक के प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) में पैसा लगाया. इससे उन्होंने मोटा मुनाफा हुआ था.

ये भी पढ़ें: ट्रेन में जनरल डिब्बे के गरीब आगे-पीछे ही क्यों, AC कोच बीच में, रेलवे क्यों करता है ऐसा, क्या है वजह

एक रात में डबल हुई संपत्ति
20 मार्च 2017 तक राधाकिशन दमानी सिर्फ एक रिटेल कंपनी के मालिक थे, लेकिन 21 मार्च की सुबह जैसे उन्होंने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की घंटी बजाई, वैसे ही उनकी संपत्ति 100 फीसदी तक बढ़ गई. 21 मार्च की सुबह जब राधाकिशन दमानी की कंपनी का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ तो उनकी संपत्ति, गोदरेज परिवार और राहुल बजाज से भी ज्यादा हो गई. डीमार्ट का शेयर 604.40 रुपये पर लिस्ट हुआ, जबकि इश्यू प्राइस 299 रुपये रखा गया था. यह 102 फीसदी का रिटर्न है.

ऐसे शुरू किया कारोबार
दमानी ने शुरुआती दिनों में बॉल बियरिंग का कारोबार शुरू किया, लेकिन नुकसान होने के चलते बंद कर दिया. पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने भाई के साथ स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग शुरू की. उन्होंने बेहतर मौके तलाश कर छोटी कंपनियों में निवेश शुरू किया. सन 1990 तक उन्होंने निवेश कर करोड़ों कमा लिए थे. फिर उन्होने रीटेल कारोबार में उतरने की सोची और धीरे धीरे उनका कारोबार चल निकला.

करोड़ों कमाने के तीन मंत्र
लंबी अवधि के निवेश पर नजर रखना
क्रेडिट से हमेशा बचें
सस्ता खरीदों, कम कीमत पर बेचो

दुनिया के सबसे बड़े निवेशक वारेन बफे की ही तरह दमानी भी एक वैल्यू इन्वेस्टर हैं, जो लंबी अवधि के निवेश पर दृष्टि रखते हैं. वो जब उद्यमी बने थे, तब भी उन्होंने अपना यह नजरिया बरकरार रखा और उन्होंने बिना किसी शार्टकट का इस्तेमाल किए डी मार्ट का निर्माण किया.

Tags: Billionaires, Stock market, Stock tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें