Live Video: सोन नदी पुल के दो पायों के बीच फंसा 12 साल का बच्चा, रेस्क्यू की कोशिश, मौके पर भारी भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



सासाराम. खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र से है जहां नासरीगंज से दाउदनगर जाने वाली सोन नदी पर स्थित पुल के पिलर नंबर- 1 के पास दो पाया के बीच एक 12 वर्षीय बालक फंस गया. बताया जाता है कि नासरीगंज के खिरियाव गांव के रहने वाले भोला साह का 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार मानसिक रूप से कमजोर है और वह दो दिनों से घर से लापता था. लेकिन, अचानक पता चला कि वह पुल के बीच स्थित पिलर के नीचे फंसा हुआ है. जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन की टीम की मदद से बच्चे को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है.

बताया जाता है कि कुछ लोगों ने जब बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी. नासरीगंज के BDO मो. जफर इमाम, अंचलाधिकारी अमित कुमार, स्थानीय पुलिस बल आदि के साथ जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हैं तथा रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है.

बिक्रमगंज के एसडीएम उपेंद्र पाल भी मौके पर पहुंचे तथा बच्चा को निकालने का प्रयास किए जा रहे हैं. बच्चा फिलहाल सुरक्षित है. हालांकि, मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें