
मोहित शर्मा/ करौली. गर्मी का मौसम अपने साथ ही कई तरह के विशेष फल आते हैं. जिनकी मांग और खपत काफी मात्रा में इस मौसम में होती है. एक ऐसा ही मौसमी फल है लीची. जो गर्मी के मौसम में केवल 1 महीने ही बाजारों में दिखता है और बिकता है. बात की जाय अगर राजस्थान के करौली की तो यहां इन दिनों देहरादून की लीची नजर आ रही है. लेकिन डांग क्षेत्र होने के कारण केवल एक महीने बाजार में आने वाले इस खास फल से आज भी अधिकांश लोग अनजान हैं. इसी वजह से गर्मी के मौसम में आने वाली लीची करौली में बहुत कम दिखाई देती है. साथ ही यह पूरे शहर में केवल एकमात्र ठेले पर ही बिकती है.
ठंडा फल होने के साथ-साथ शरीर के लिए बहुत लाभदायक
शहर में लगने वाले लीची के एकमात्र ठेले पर इस फल को लेने आए बहादुर सिंह का कहना है कि लीची का सेवन गर्मियों के दिनों में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद रहता है. ठंडा फल होने के साथ-साथ लीची बॉडी में प्लेटरेट बढ़ाने में भी सहायक होती है. उनका कहना है कि शहर में इन दिनों देहरादून की लीची आ रही है. लेकिन इस खास फल के बारे में यहां के स्थानीय लोगों को जानकारी नहीं है कि यह किस काम आती है, इसके क्या लाभ है और क्या हानि है.
केवल एक या सवा महीने आता है यह फल बाजार में
करौली शहर में एकमात्र लीची व्यापारी अब्दुल खान का कहना हैकि देहरादून की इस लीची को हम आगरा से लाकर करौली में बेचते है. यह फल केवल एक सवामहीने ही बाजार में चलता है. लीची की खासियत इसका ठंड़ापन होता है. इस फल को बहुत ठंडा फल कहां जाता है. वह बताते हैकि करौली में लीची को केवल हम हीलेकर आते हैऔर हम ही यहांइस फल को बेचते है. व्यापारी का कहना है कि इस साल करौली में लीची ₹200 किलो के हिसाब से बिक रही है. लेकिन लोगों को इसकी जानकारी कम होने के कारण पूरे शहर में इसकी रोजाना खपत 50 से 60 किलो की ही हो पाती है.
यह है लीची के सेवन के खास फायदे
शरीर में पानी की पूर्ति के लिए लीची बहुत ही बढ़िया फल है. इसमें विटामिन सी, विटामिन B6, फास्फोरस, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, टावर और मैगजीन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं. जो शरीर को ठंडक के साथ-साथ पेट को भी ठंडक प्रदान करते है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी कारगर होते हैं. इतना ही नहीं है फल गर्मी से बचाने के साथ-साथ पाचन के लिए भी काफी बेहतरीन माना जाता है.
.
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 12:36 IST








