कमाल का आदमी, गण‍ित भ‍िड़ाकर एक-दो नहीं 14 बार जीता जैकपॉट, 2.5 अरब रुपये किए अपने नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जिंदगी की परेशान‍ियों से जूझते हुए हम सभी सोचते हैं कि बस एक बार लॉटरी लग जाए, सारी दिक्‍कतें दूर हो जाएंगी. मगर हर किसी के लिए यह आसान नहीं. ज्‍यादातर लोगों के लिए यह सपना ही रह जाता है.एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1.4 करोड़ लोगों में से कोई एक ही बड़ी लॉटरी जीत पाता है. वह भी अपने जीवनकाल में सिर्फ एक बार.लेकिन आज हम जिस शख्‍स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उसने 1-2 नहीं, बल्‍कि 14 जैकपॉट अपने नाम किए हैं. इतने पैसे जीत लिए कि घर खरीदना तो दूर की बात, यह आदमी पूरा मुहल्‍ला खरीद सकता है. वह भी बिना कोई कानून तोड़े.

हम बात कर रहे हैं रोमानिया में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक और गण‍ितज्ञ स्टीफन मंडेल की. अपनी बुद्ध‍ि से गणित भ‍िड़ाकर इस शख्‍स ने लॉटरी के सिस्‍टम को ही क्रैक कर लिया. इससे जब भी ये लॉटरी खरीदते और जो अनुमान लगाते, वही सही न‍िकलता. वह भी छोटी मोटी रकम नहीं, सीधे लॉटरी का जैकपॉट. एक खास फार्मूले का उपयोग करते हुए ये 5 नंबर निकालते थे और छठें का अनुमान लगाकर बिल्‍कुल सटीक दांव लगाते थे. आप जानकर हैरान होंगे कि पहली ही लॉटरी इतनी बड़ी निकली कि ये रोमानिया छोड़कर अपने पर‍िवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में बसने में सक्षम हो गए.

ऑस्ट्रेलिया में एक के बाद एक 12 लॉटरी जीतीं
स्टीफन मंडेल ने नौकरी के दौरान ज्यादा पैसे कमाने के लिए 1960 में लॉटरी के क्षेत्र में कदम रखा था. ऑस्‍ट्रेलिया पहुंचकर उन्‍होंने रोमानिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में लॉटरी खरीदी और हर बार जीतने लगे. हालात यहां तक आ गई कि लॉटरी के अध‍िकारी परेशान हो गए. उन्‍होंने मंडेल को रोकने के लिए कड़े नियम बना दिए. एक व्यक्ति द्वारा सभी टिकट खरीदने पर प्रतिबंध लगा दिया. इसके बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ.स्‍टीफन की एक के बाद एक ताबड़तोड़ लॉटरी लगने लगी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक के बाद एक 12 लॉटरी जीतीं.

नियम सख्‍त हुए तो लॉटरी फर्म खड़ी कर दी
ज‍ब नियम और सख्‍त हुए तो मंडेल ने एक लॉटरी फर्म ही खड़ी कर दी. तभी उन्‍हें पता चला कि अमेरिका में इस तरह के सख्‍त नियम नहीं हैं. वे अमेरिका में जाकर लॉटरी खरीदने लगे. तमाम लोगों को साथ लेकर टिकट खरीदने लगे. जो वह नंबर बताते थे, इनमें से कोई न कोई एक नंबर होता था और इस तरह हर बड़ी लॉटरी उनके नाम होती थी. अमेरिका में लॉटरी से 3 करोड़ रुपए कमाए. वर्जिनिया में सबसे बड़ा जैकपॉट जीता. हालांकि, इस दौरान उनपर फ्राड करने के आरोप लगे और 20 महीने जेल भी काटनी पड़ी, लेकिन वे कभी रुके नहीं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें