सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: सनातन धर्म में एकादशी का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. साल में एक बार योगिनी एकादशी का पर्व मनाया जाता है. सनातन धर्म को मानने वाले लोग हर साल आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी का पर्व मनाते हैं. इस बार योगिनी एकादशी का पर्व 13 जून को प्रारंभ होकर 14 जून को समाप्त होगा.
अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने बताया कि योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना की जाती है. इस दिन व्रत रखकर श्री हरि विष्णु की पूजा आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक, जो लोग योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना करते हैं. उन्हें समस्त पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है. इस व्रत का अपना अलग महत्व माना जाता है.
जानिए शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने बताया कि हिंदू पंचांग के मुताबिक, साल के आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 13 जून दिन मंगलवार सुबह 9:28 से प्रारंभ होकर 14 जून सुबह 8:48 पर समाप्त होगा. उदया तिथि के मुताबिक, योगिनी एकादशी का व्रत 14 जून को रखा जाएगा.
आपके शहर से (अयोध्या)

Breaking News: Sanjeev Jeeva हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, SIT ने घटना स्थल की जांच की | News18 India

अपराधियों पर कहर बन कर टूट रही आगरा पुलिस, कार्रवाई के डर से प्रदेश छोड़ने को मजबूर हुए अपराधी

UP: मथुरा जिला अस्पताल में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी, जमकर हुआ हंगामा, हिरासत में आरोपी डॉक्टर

संजीव जीवा के बचने का नहीं था कोई चांंस? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Hardoi Famous foods: हरदोई का फेमस ‘इटौली का पेड़ा’, वर्षों पुरानी इस दुकान के हैं लाखों दीवाने

इस विश्वविद्यालय के छात्रों ने तैयार की कारपेंटर मशीन, सेहत के साथ कई काम करेगी आसान

यूपी के टॉप 66 माफियाओंं में 15वें नंबर पर था संजीव जीवा, 1991 में किया था पहला अपराध, जानें पूरी क्राइम कुंडली

SSC CHSL Recruitment 2023: 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का मौका, आवेदन करने की आज है आखिरी डेट, 92000 होगी सैलरी

Varanasi Weather: वाराणसी में सुबह से ही धूप के तेवर तीखे, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, IMD ने दी चेतावनी!

नौटंकी को लेकर भिड़े वर-वधू पक्ष…दरवाजे से लौटी बारात, पुलिस को मंदिर में करानी पड़ी शादी
पूजा विधि
ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने बताया कि योगिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान ध्यान करने के बाद पीला वस्त्र धारण करें. भगवान श्री हरि विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए. उसके बाद धूप दीप प्रज्वलित करने के साथ विधि-विधान पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें. इसके साथ ही एकादशी व्रत की कथा सुननी चाहिए. उसके बाद भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए आरती करें. पूजा में धूप, दीप, फूल और पूजन सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए. (नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है. न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है)
.
Tags: Ayodhya News, Dharma Aastha, Religion 18
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 11:08 IST








